फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Half Delhi-NCR Red on Covid Map leaving Kerala and Mizoram behind

खतरे का सायरन : कोविड मैप पर आधा दिल्ली-एनसीआर 'लाल', केरल और मिजोरम को भी छोड़ दिया पीछे

Fri, 15 Apr 2022 08:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 08:58 AM IST
सार

सप्ताह भर में 29 फीसदी कोरोना मरीज दिल्ली और एनसीआर के पांच जिलों में मिले। दिल्ली व आधा एनसीआर सबसे गंभीर जोन में पहुंचा। दिल्ली समेत गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद ने बढ़ाई चिंता। 

विज्ञापन
Half Delhi-NCR Red on Covid Map leaving Kerala and Mizoram behind
दिल्ली में कोविड -19 के केस बढ़ रहे हैं, कनॉट प्लेस में बढ़ते करोना के मामलों से बेखबर लोग नहीं रख रहे हैं सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का ध्यान - फोटो : जी पाल

विस्तार

दिल्ली समेत आधे एनसीआर में संक्रमण दर बढ़ने के साथ कोविड ने खतरे में घंटी बजाई है। बीते एक सप्ताह में हर तीसरा संक्रमित इसी क्षेत्र से आया है। सात से 14 अप्रैल के बीच देश में मिले कुल संक्रमितों में करीब 29 फीसदी दिल्ली-एनसीआर से हैं। हालात और बिगड़े तो तीसरी लहर खत्म होने के बाद अब यह क्षेत्र महामारी का केंद्र बन सकता है।

विज्ञापन


आंकड़ों पर गौर करें तो सप्ताह भर में सभी राज्यों से 7088 कोरोना मरीज सामने आए। इनमें 2023 मरीज दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में मिले हैं, जो करीब 28.54 फीसदी है। जबकि बीते बुधवार को देश में एक दिन के भीतर 1088 नए मामले सामने आए थे। इनमें हर दूसरा मरीज दिल्ली या फिर सीमा से सटे शहरों में मिला है। 
विज्ञापन


दिल्ली में 299, गुरुग्राम में 146, फरीदाबाद में 27 और नोएडा में 33 मामले सामने आए थे। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ डॉ. संजय राय का कहना है कि इसे एनसीआर क्षेत्र से कोरोना की नई लहर माना जा सकता है। इसके प्रभाव के बारे में अभी कुछ  कहना जल्दबाजी होगा। वहीं, लांसेट कोविड-19 कमीशन इंडिया टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. गिरधर गिरी का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में केरल, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम में संक्रमण बढ़ा है। सिर्फ एनसीआर की बात करें तो यहां पूरे देश में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर में तेजी से बढ़ रहा कोरोना
एनसीआर के कुछ ही जिलों में कोरोना आखिर क्यों इतना तेज बढ़ रहा है? इस सवाल पर दिल्ली के सबसे बड़े कोविड केंद्र लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि इसका बड़ा कारण लोगों का व्यवहार है। मास्क नहीं लगाने पर अब जुर्माना नहीं लग रहा है। नियम बदलते ही अधिकांश ने मास्क लगाना बंद कर दिया। अलग-अलग पाबंदियों से छूट मिलने पर लोगों की गतिविधियां बढ़ गईं। साप्ताहिक बाजार से लेकर मुख्य बाजारों तक में रोजाना भीड़ की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। 

ऐसे समझें, नई लहर का संकेत

डॉ. गिरधर का कहना है कि महामारी की नई लहर को जानने के लिए महामारी विज्ञान व गणितीय मॉडल दोनों के स्तर पर कई अहम ट्रेंड को समझना जरूरी है। जब भी संक्रमण दर और दैनिक मामलों में बढ़ोतरी लगातार दो सप्ताह तक होती है तो वह एक नई लहर का संकेत होता है। दो सप्ताह या 15 दिन की इस स्थिति को जब गणितीय मॉडल के साथ ग्राफ के रूप में देखते हैं तो नई लहर भी नजर आने लगती है। 

ऐसे जानें, लहर हल्की होगी या गंभीर
महामारी की लहर गंभीर हो सकती है या हल्की, इसके बारे में कैसे पता किया जा सकता है? इस पर नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महामारी विशेषज्ञ डॉ. समीरन पांडा बताते हैं कि किसी भी लहर का असर स्थानीय अस्पतालों की स्थिति से पता चलता है।

जैसे अभी एनसीआर में संक्रमण बढ़ा है, लेकिन अस्पतालों में रोगियों की संख्या नहीं बढ़ी है। यह ट्रेंड करीब दो सप्ताह तक देखना पड़ता है। अभी जो ट्रेंड दिख रहा है उसके आधार पर यही कहा जा सकता है कि नई लहर का असर ओमिक्रॉन की भांति हल्का और कम प्रभावी हो सकता है। इसका मतलब यह कतई नहीं कि लोग लापरवाही करें। 

दिल्ली के अस्पतालों में 10 फीसदी मरीज बढ़े
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग से जानकारी मिली है कि अस्पतालों में कोरोना से जुड़े मरीजों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सात अप्रैल तक इन अस्पतालों में कुल 39 मरीज भर्ती थे जिनमें 24 संदिग्ध और 15 संक्रमित रोगी थे, लेकिन 13 अप्रैल तक अस्पतालों में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। इनमें 32 संदिग्ध और 11 संक्रमित रोगी हैं। 

बीते सात दिन के आंकड़े

क्षेत्र               नए मामले          संक्रमण दर (फीसदी में)
देश                  7088                  0.23
दिल्ली-एनसीआर 2023             3.60 
केरल  1708                              2.20
महाराष्ट्र 758                              0.50
हरियाणा 721                             3.05
मिजोरम 711                             8.1
उत्तर प्रदेश 239                        00
(एनसीआर में दिल्ली और आसपास के पांच शहर शामिल, सभी आंकड़े बुधवार तक के हैं।)
(यूपी में 28 फीसदी मामले सिर्फ गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में रिकॉर्ड किए गए हैं।)

बचाव के उपाय

  • चेहरे पर मास्क लगाना नहीं छोड़ें, भीड़ से दूर रहें और बार-बार हाथ धोते रहें।
  • जिनका टीकाकरण पूरा नहीं हुआ है उन्हें टीका तत्काल लेना चाहिए।
  • जिन्होंने नौ माह पहले दूसरी खुराक ली थी, वे एहतियाती खुराक भी जरूर लें।
  • इम्युनिटी बरकरार रखने पर ध्यान देना जरूरी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed