फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Had stabbed and robbed friends, three arrested

Delhi News: चाकू मारकर दोस्तों के साथ की थी लूटपाट, तीन गिरफ्तार

Mon, 01 Jan 2024 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Had stabbed and robbed friends, three arrested
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

हमले में घायल युवक की हालत नाजुक, पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चाकू मारकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को उत्तरी जिला के सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित उर्फ लेफ्टी (20), हर्ष (19) और ऋषिराज (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद किया है।

पीड़ित सन्नी और दोस्त शिवम, हनुमान वाटिका, शास्त्री नगर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान चार बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने लूटपाट के दौरान सन्नी (20) को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। बाद में आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने 12 घंटे के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक आरोपी की पुलिस को तलाश है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीना ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे ई-रिक्शा चालक सन्नी अपने दोस्त शिवम के साथ हनुमान वाटिका में बैठकर खाना रहा था। इस बीच 20-22 साल की उम्र के चार लड़के जबरन अंदर घुस गए। पुलिस ने निमरी गांव रेलवे लाइन जखीरा और शास्त्री नगर में आरोपियों की पहचान की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद तीनों आरोपियों को रविवार को दबोच लिया गया। आरोपियों ने अभिषेक नामक युवक के साथ मिलकर लूटपाट की थी। पुलिस अभिषेक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed