{"_id":"5f5fcf518ebc3e5062441745","slug":"gym-and-yog-centre-open-ashram-news-noi536247067","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने से बंद पड़े जिम और योग केंद्र खुले, कसरत करने पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने से बंद पड़े जिम और योग केंद्र खुले, कसरत करने पहुंचे लोग
Tue, 15 Sep 2020 06:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
जिम में कसरत करते लोग
- फोटो : amar ujala
कोरोना काल में पिछले पांच महीने से बंद पड़े जिम और योग केंद्र खोल दिए गए हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर इन्हें सोमवार से खोलने की इजाजत दे दी है।
इंडियन जिम वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील कुमार टांक ने बताया कि सोमवार सुबह से लगभग 80 प्रतिशत जिम खोल दिए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग कसरत करने भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि सरकार का आदेश रविवार देर रात जारी किया गया, इसलिए कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। लोगों के जिम में प्रवेश करते ही थर्मल स्क्रीनिंग होगी। साथ ही जूते-चप्पलों को संक्रमण मुक्त किया जाएगा। लोग जिस मशीन का इस्तेमाल करेंगे, उस पर लाल टैग लगाया जाएगा। उनके इस्तेमाल के बाद मशीनों को सैनिटाइज किया जाएगा और फिर से उन पर हरा टैग लगाया जाएगा। जिम के आकार के अनुसार लोगों की संख्या सुनिश्चित की जाएगी।
गीता कॉलोनी के पैराडाइज जिम के मालिक सरफराज सरताज ने कहा कि काफी समय से जिम बंद था। अब मरम्मत का काम चल रहा है। शनिवार तक जिम खुल जाएगा, जिसमें एक बार में केवल 10 लोगों को ही प्रवेश करने की इजाजत मिलेगी। इसके अलावा जिम के अंदर मास्क लगाना, दस्ताने पहनना और जूतों को संक्रमण मुक्त करना अनिवार्य होगा।