फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ground water level increased due to flood waters in Yamuna, government claims - ongoing project in Palla successful

Delhi News : यमुना में बाढ़ के पानी से बढ़ा भूजल स्तर, सरकार का दावा- पल्ला में चल रहा प्रोजेक्ट कामयाब

Fri, 24 Jun 2022 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 05:50 AM IST
सार

उपमुख्यमंत्री के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड ने 2020 और 2021 में मानसून से पहले और बाद का अध्ययन किया। इससे भूजल स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने से जमीन के अंदर पानी यमुना नदी से शहर की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Ground water level increased due to flood waters in Yamuna, government claims - ongoing project in Palla successful
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी के बाढ़ के पानी से भूजल स्तर बेहतर करने की योजना का ट्रायल कामयाब रहा है। पल्ला इलाके के बाढ़ क्षेत्र में चल रहे इस प्रोजेक्ट से बीते तीन साल में करीब 812 मिलियन गैलन पानी जमीन के अंदर गया। इससे भूजल का स्तर दो मीटर तक ऊपर हुआ है। साथ ही इसका असर नदी से दूर के इलाकों में भी दिखा है। बेहतर नतीजों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्रोजेक्ट को इस साल भी चलाने का फैसला लिया है। वहीं, प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाने की संभावना पर सरकार काम कर रही है।

विज्ञापन


इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रोजेक्ट से जुड़ी रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। सिसोदिया ने बैठक के बाद बताया कि प्रोजेक्ट का विस्तार 40 एकड़ में है। इसमें से 26 एकड़ में एक तालाब बनाया गया, जहां बाढ़ के पानी का संचय होता है। इसका इस्तेमाल दिल्ली के भूजल स्तर को बढ़ाने में हो रहा है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड ने 2020 और 2021 में मानसून से पहले और बाद का अध्ययन किया। इससे भूजल स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर बढ़ने से जमीन के अंदर पानी यमुना नदी से शहर की तरफ बढ़ रहा है। सिसोदिया ने बताया कि बीते 10 साल में भूजल स्तर 2 मीटर तक नीचे चला गया था, लेकिन प्रोजेक्ट शुरू होने से तीन सालों में अलग-अलग इलाकों में .50 मीटर से दो मीटर तक बढ़ोतरी हुई है। 40 एकड़ में करीब 812 मिलियन गैलन भूजल रिचार्ज हुआ है। प्रोजेक्ट का क्षेत्रफल 1,000 एकड़ तक बढ़ाने से करीब 20,300 एमजी ग्राउंड वाटर रिचार्ज हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट शुरू होने के तत्काल मिले नतीजे : मनीष सिसोदिया के मुताबिक, कुछ साल पहले करीब 8000 हेक्टेयर यमुना बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण हुआ करता था। ऐसे में बाढ़ का पानी बेकार चला जाता था। 2019 में प्रोजेक्ट शुरू करने के बाद 2020 और 2021 में क्रमश: 2.9 मिलियन क्यूबिक मीटर और 4.6 मिलियन क्यूबिक मीटर भूजल रिचार्ज हुआ। सिसोदिया ने बताया कि भूजल में बढ़ोतरी इसके बावजूद हुई है कि नजदीकी क्षेत्र के किसान 4,000 मिलियन गैलन यहां से निकालते हैं और जल बोर्ड करीब 16,000 मिलियन गैलन। 

नाले-नालियों को दुरुस्त करने का निर्देश:  दिल्ली नगर निगम ने मानसून से पहले नाले-नालियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। एमसीडी का फोकस नजफगढ़, नरेला और रोहिणी जोन में हैं। एमसीडी के अधिकारी यहां पर स्थानीय रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक कर इलाके के नालियों की हालत जानने की कोशिश कर रहे हैं। 


पल्ला से वजीराबाद तक बनाए गए गड्ढ़े
मनीष सिसोदिया ने बताया कि इसके साथ पल्ला से वजीराबाद के बीच करीब 20-25 किमी लंबे इस यमुना बाढ़ क्षेत्र में प्राकृतिक तौर पर गड्ढे (जलभृत) बनाए गए हैं। मानसून या बाढ़ आने पर पानी इसमें भर जाता है। नदी का पानी जब उतरता है, तो गड्ढों में पानी बचा रहता है। जहां पहले लाखों गैलन पानी नदी में बह जाता था, अब वह व्यर्थ नहीं बहेगा।

प्रोजेक्ट से भूजल रिचार्ज के आंकड़े
वर्ष              पानी की मात्रा
2019     854 मिलियन लीटर
2020    2888 मिलियन लीटर
2021     4560 मिलियन लीटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed