फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Greenery to increase at Hazrat Nizamuddin Railway Station.

Delhi News: हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी हरियाली

Sun, 12 Jul 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Greenery to increase at Hazrat Nizamuddin Railway Station.
नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जल्द ही और अधिक हरा-भरा नजर आएगा। उत्तर रेलवे द्वारा स्टेशन परिसर में इनडोर और आउटडोर सजावटी गमलों वाले पौधों की व्यवस्था की जाएगी।योजना के तहत पौधों की आपूर्ति और उनके रखरखाव के लिए करीब 99.94 लाख रुपये की निविदा जारी कर दी गई है। इसमें चयनित एजेंसी अगले 24 महीनों तक पौधों की देखभाल करेगी। अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर अच्छी गुणवत्ता वाले सजावटी गमलों में पौधे लगाए जाएंगे। इनकी नियमित सिंचाई, खाद, छंटाई, सफाई और आवश्यकता पड़ने पर खराब पौधों को बदलने की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी। स्टेशन परिसर से बिना अनुमति कोई भी पौधा हटाया नहीं जा सकेगा। करीब 1113 गमलों का रखरखाव हर महीने किया जाएगा। दो वर्षों की अवधि में कुल 26712 गमलों की आपूर्ति और रखरखाव का कार्य शामिल है। निविदा के अनुसार केवल वही एजेंसियां आवेदन कर सकेंगी, जिन्हें सजावटी इनडोर और आउटडोर पौधों की आपूर्ति एवं रखरखाव का पूर्व अनुभव हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed