फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Green energy, beautification of flyovers and health services will gain momentum.

Delhi News: ग्रीन एनर्जी, फ्लाईओवरों के सौंदर्यीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति

Wed, 10 Dec 2025 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Green energy, beautification of flyovers and health services will gain momentum.
ग्रीन एनर्जी, फ्लाईओवरों के सौंदर्यीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी गति
विज्ञापन


---दिल्ली को संवारने के लिए दिल्ली सरकार व इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में एमओयू

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रदूषण को कम करने, फ्लाईओवरों, सड़कों के रीडिजाइन, अस्पताल में जरूरी उपकरण, विभिन्न इलाकों में वाटर एटीएम लगाने के लिए इंडियन ऑयल दिल्ली सरकार साथ काम करेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ ऐसे पांच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए करार किया है।

दिल्ली को संवारने के लिए सरकार को एक और बड़े पीएसयू का साथ मिला है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि प्रदूषण नियंत्रण व विकसित दिल्ली के सभी साथ मांगा है। इसके लिए जनभागीदारी और बड़ी कंपनियों को आगे आना होगा। इसी क्रम में सचिवालय में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, डॉ. पंकज कुमार सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और आईओसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एमओयू साइन हुआ है। राजधानी में तेज, प्रभावी और नागरिक हित में ये फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा,सरकार देश की छवि को मजबूत करेगी और सालों की समस्याएं भी खत्म करेगी। एमओयू साइन करने के बाद मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि आईओसीएल के साथ हुए समझौते के तहत पीडब्ल्यूडी शहर के महत्वपूर्ण फ्लाईओवरों के सौन्दर्यीकरण और सुधार करेगा। जल बोर्ड वाटर एटीएम लगाएगा। लोगों को साफ पानी मिलेगा। मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार का हर विभाग इस विजन को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से पूरा करेगा।
विज्ञापन


पांच फ्लाईओवरों का होगा सौंदर्यीकरण
एमओयू के अंतर्गत दिल्ली के पांच फ्लाईओवरों और एक सड़क का सौंदर्यीकरण होगा। आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर, पंचशील फ्लाईओवर, पंजाबी बाग फ्लाईओवर, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, मुकरबा चौक और अरविंदो मार्ग की 500 मीटर की सड़क शामिल रहेगी। इसके तहत लोकनायक अस्पताल में एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन लगेगी। दिलशाद गार्डन के दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में हाई एनर्जी लीनियर एक्सेलरेटर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ जगह लगाए जाएंगे वॉटर एटीएम
शहर में आठ स्थानों पर वॉटर एटीएम लगाए जाएंगे, जिनमें 5 स्टेज फिल्ट्रेशन प्रणाली होगी। हर घंटे 2,000 लीटर शुद्ध आरओ का जल मिलेगा। इसके अलावा तीन डीटीसी डिपो में आधुनिक एनर्जी हब स्थापित करेंगे, जिनमें अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा होगा। ग्राहकों पर केंद्रित सुविधाएं भी बढ़ेंगी। इससे बड़े स्तर पर दिल्ली के परिवहन में सुधार होगा। साथ में पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा और ग्रीन प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए 250 डीटीसी इलेक्ट्रिक बसों पर ब्रांडिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed