फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   greater noida husband ran away leaving Corona suspect woman at her maternal home at night

ग्रेटर नोएडा : कोरोना संदिग्ध पत्नी को पति मायके छोड़कर भागा

Wed, 29 Apr 2020 06:10 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 29 Apr 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
greater noida husband ran away leaving Corona suspect woman at her maternal home at night
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पारसौल गांव में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति कोरोना संदिग्ध पत्नी को मायके में छोड़कर भाग गया। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर महिला समेत उसके परिवार के अन्य चार सदस्यों की क्वारंटीन में भेजा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पारसौल निवासी युवती का बुलंदशहर में ससुराल है। उसमें कई दिनों से कोरोना जैसे लक्षण प्रतीत हो रहे थे। सोमवार रात पति उसे चार साल के बच्चे समेत बाइक पर बैठाकर घर से निकल आया और तड़के महिला के मायके पारसौल गांव के बाहर छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई तो ग्रामीणों ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। इसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस लेकर गांव पहुंच गई। महिला व बच्चे सहित परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गलगोटिया विवि में बने क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इस मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed