{"_id":"60ce4cf68ebc3ea3804db4a3","slug":"government-will-give-1-1-crore-assistance-to-the-families-of-six-martyrs-ashram-news-noi5885764200","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ की सहायता देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ की सहायता देगी सरकार
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छह शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है। इनमें भारतीय वायुसेना के 3, दिल्ली पुलिस के 2 और दिल्ली सिविल डिफेंस का एक जवान शामिल है। सभी दिल्ली के निवासी थे और ड्यूटी के दौरान शहादत दी थी।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री, दिल्ली सिविल डिफेंस सहित वर्दी पहनने वाले हर उस जवान की कद्र करती है जो अपनी जान पर खेलकर देश और समाज की रक्षा करते हैं। सरकार में आते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देना शुरू किया है। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार दिल्ली निवासी या यहां तैनात उन सभी वर्दीधारियों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देती है जो ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। इसी कड़ी में छह शहीदों के परिजनों को सम्मान राशि प्रदान करने का फैसला लिया गया है।
इन शहीदों के परिजनों को मिलेगी सहायता
1. द्वारका निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सुनीत मोहंती : असम में एक ऑपरेशन के दौरान देश की सेवा करते हुए विमान दुर्घटना में शहीद हुए थे।
2. सफदरजंग एंक्लेव में रहने वाले वायुसेना के जवान राजेश कुमार : असम में विमान दुर्घटना में शहीद हुए थे। उनकी पत्नी 2 साल के बच्चे के साथ माता-पिता के यहां रहती है।
विज्ञापन
3. अशोक विहार निवासी वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर मीत कुमार : हिमाचल में मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त में शहीद हुए थे।
4. वसंत विहार निवासी संकेत कौशिक : दिल्ली पुलिस में एसीपी संकेत की ड्यूटी के दौरान ट्रक की चपेट में आने से जान गई थी। उनकी तीन बेटियां हैं। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी प्रभा पर है।
5. दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विकास कुमार ने ड्यूटी के दौरान एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की तो उस गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया था।
6. खैरा (दक्षिण-पश्चिमदिल्ली) के निवासी प्रवेश कुमार, दिल्ली सिविल डिफेंस में कार्यरत थे। सितंबर 2020 में गाड़ियों की चेकिंग के दौरान ट्रक ने उन्हें कुचल दिया था।