{"_id":"5c612ea4bdec224cb044e5ff","slug":"government-must-fulfill-special-status-for-andhra-manmohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा अविलंब पूरा करना चाहिए : मनमोहन सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा अविलंब पूरा करना चाहिए : मनमोहन सिंह
Mon, 11 Feb 2019 01:56 PM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दल्ली
भाषा, नई दल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
manmohan singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा अविलंब पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का समर्थन करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘संसद में जब इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी तो सभी पार्टियों ने इस मांग का समर्थन किया था। मैं नायडू के साथ खड़ा हूं।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिना किसी विलंब के आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के समय यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि इस राज्य को विशेष दर्जा दिया जाए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू केन्द्र से राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने और 2014 में इसके विभाजन से पहले किए गए सभी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर सोमवार को यहां एक दिवसीय अनशन कर रहे हैं।
विज्ञापन