फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Government junkyard and police station became dengue hotspots

Delhi : डेंगू के हाटस्पॉट बने सरकारी कबाड़खाने और पुलिस थाने, फॉगिंग में आ रही है यह मुसीबत

Tue, 20 Jun 2023 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 07:04 AM IST
सार

ऊंची-ऊंची चारदीवारी के दूसरी तरफ गुप्त रूप से बनाए गए कबाड़खानों में खुले आसमान के नीचे सालों से कबाड़ जमा है। बारिश होने पर इस कबाड़खाने में पानी जमा हो रहा है और मच्छरों की ब्रीडिंग हो रही है। यहां एमसीडी के डीबीसी कर्मचारियों को फॉगिंग करने के लिए एंट्री भी नहीं मिलती।

विज्ञापन
Government junkyard and police station became dengue hotspots
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सरकारी कबाड़खाने और दिल्ली पुलिस के थाने डेंगू वाले एडीज मच्छरों की ब्रीडिंग के हॉटस्पॉट और एमसीडी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ऊंची-ऊंची चारदीवारी के दूसरी तरफ गुप्त रूप से बनाए गए कबाड़खानों में खुले आसमान के नीचे सालों से कबाड़ जमा है। बारिश होने पर इस कबाड़खाने में पानी जमा हो रहा है और मच्छरों की ब्रीडिंग हो रही है। यहां एमसीडी के डीबीसी कर्मचारियों को फॉगिंग करने के लिए एंट्री भी नहीं मिलती। आसपास रहने वाले लोग इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। 

विज्ञापन


मौजूदा समय रुक-रुक कर बारिश के कारण मौसम एडीज मच्छरों की ब्रीडिंग के लिए अनुकूल है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। क्योंकि इससे डेंगू के केस बढ़ने शुरू हो सकते हैं। दिल्ली में केंद्र सरकार व राज्य सरकार दोनों के ऐसे तमाम कार्यालय हैं, जिनके परिसर में खुले आसमान के नीचे सालों से कबाड़ का पहाड़ जमा करके रखा गया है। एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, कई बार नोटिस भेजने के बावजूद इन कार्यालयों से कोई जवाब भी नहीं मिलता। यहां वे चाहकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


लोधी रोड सीजीओ कॉम्पलेक्स में इलेक्ट्रॉनिक निकेतन परिसर, सराय काले खां में खड़ीं कबाड़ हो चुकीं क्लस्टर बसें, दिल्ली सचिवालय में महिला कल्याण विकास विभाग, एनबीसी के निर्माण स्थल और दिल्ली पुलिस के 80 फीसदी थानों में दुर्घटना ग्रस्त वाहनों के कबाड़खाने एमसीडी के लिए मुसीबत बने हैं। करीब 2000 निर्माण साइटें, जहां बार-बार निगम की कार्रवाई करने के बावजूद मच्छरों को पनपने का माहौल मिल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भगा देते हैं पुलिसकर्मी
एमसीडी के डीबीसी कर्मचारियों को फॉगिंग के लिए थानों में एंट्री नहीं मिलती। निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये बात साफ कही है। पुलिस वालों के सहयोग नहीं करने पर डीबीसी कर्मचारी भी यहां फॉगिंग करने से पीछे हट जाते हैं। पिछले साल थाने में ड्यूटी के दौरान एक एसएचओ को डेंगू हुआ और उनकी मृत्यु भी हो गई थी। इसके बावजूद अधिकतर थानों में निगम कर्मियों को फॉगिंग करने के लिए एंट्री नहीं मिलती।

एक हफ्ते में 4974 को कानूनी नोटिस
एक हफ्ते में निगम ने 7347 जगहों पर मच्छरों की ब्रीडिंग का पता लगाया है और 4974 को कानूनी नोटिस जारी किया है। इस बीच लगातार जोन आधार पर आरडब्ल्यूए के साथ डीसी व जन स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग हो रही है, लोगों को जागरूक कर मच्छरों की पैदावार को कम करने का प्रयास हो रहा है। इस बार दो महीना पहले से फॉगिंग चालू है।


मच्छरों की ब्रीडिंग के लिए ये समय अनुकूल
मौजूदा समय रुक-रुक कर हो रही बारिश से यह मच्छरों की ब्रीडिंग के लिए बिल्कुल अनुकूल समय है और हमारे लिए बिल्कुल प्रतिकूल समय है। बीते एक हफ्ते में दिल्ली में डेंगू के आठ और इस महीने 17 दिन में कुल 16 मामले आए हैं। इसी तरह चिकनगुनिया और मलेरिया के केस भी बढ़ रहे हैं। निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों का मानना है कि बारिश हो रही है, इसलिए लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए। छत पर कबाड़ को साफ कर देना है, कूलर का पानी रोज बदलना है। आस पास में कहीं पानी नहीं जमा होने देना ही मच्छरों से बचाव का सटीक उपचार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed