{"_id":"6186a7ead91e7036066aa1af","slug":"government-considering-reducing-vat-on-petrol-and-diesel-sisodia-ashram-news-noi6143531131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने पर विचार कर रही सरकार : सिसोदिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने पर विचार कर रही सरकार : सिसोदिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी लाने के बाद दिल्ली सरकार भी वैट की कीमतें कम करने की योजना पर काम कर रही है। दूसरे राज्यों की तरह अगर दिल्ली में वैट कम होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आ जाएंगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी कम की है, कुछ राज्यों ने वैट कम किए हैं। दिल्ली सरकार इस पर विचार कर रही है। साथ ही उन्होंने अपील की कि केंद्र सरकार को कीमतें अभी 15 रुपये और कम करनी चाहिए।
हालांकि, सिसोदिया का कहना है कि बीते 2-3 सालों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होती रहीं, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से उत्पाद शुल्क बढ़ाने से कीमतें नीचे नहीं आईं। मनीष सिसोदिया के मुताबिक, केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 34 रुपये कर दिए, अब कुछ पैसे कम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि राज्य सरकारें कम कर दें। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि उनको अभी न्यूनतम 15 रुपये की और कमी करना चाहिए।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दिवाली पर पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी कम कर लोगों को राहत दी। केंद्र के फैसले के बाद भाजपा और एनडीए शासित राज्यों ने वैट भी कम कर दिया। ऐसे में अब गैर भाजपा शासित राज्यों पर भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम करने का दबाव पड़ रहा है।