{"_id":"6231101445dd9e62ef48d6d1","slug":"golden-jackal-gets-second-life-in-sainik-farm-was-injured-due-to-metal-clutch","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सैनिक फार्म में स्वर्ण सियार को मिली दूसरी जिंदगी, धातु के क्लच से हो गया था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सैनिक फार्म में स्वर्ण सियार को मिली दूसरी जिंदगी, धातु के क्लच से हो गया था घायल
Wed, 16 Mar 2022 03:45 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:45 AM IST
सार
सैनिक फार्म में रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह घायल सियार को बेहोशी की हालत में देखा और वन्यजीव एसओएस को सूचित किया। सियार की पहचान नर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र तीन साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
सियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में सैनिक फार्म के पास एक घायल स्वर्ण सियार (गोल्डन जैकाल) को बचा लिया गया। सियार धातु के क्लच से घायल हो गया था। मौके पर पहुंची वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने घायल सियार के दाहिने पैर को क्लच से मुक्त किया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सैनिक फार्म में रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार सुबह घायल सियार को बेहोशी की हालत में देखा और वन्यजीव एसओएस को सूचित किया। सियार की पहचान नर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र तीन साल बताई जा रही है। गौरतलब है कि सैनिक फार्म से सटे क्षेत्र में एक छोटा सा जंगल है। स्थानीय लोग अक्सर साही, सिवेट बिल्लियां और नीलगाय देखते हैं। कई बार यहां सियार भी आ जाते हैं। स्वर्ण सियार भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाते हैं और वन पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण पारिस्थितिक भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
यह सर्वहारी हैं और विभिन्न प्रकार के छोटे स्तनधारियों, पक्षियों, मछलियों, खरगोशों, यहां तक कि फलों को भी खाते हैं। यह प्रजाति वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-2 के तहत संरक्षित है और इसकी अनुमानित जंगली आबादी लगभग 80 हजार है।
विज्ञापन