फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   gold medalist athlete involved in loot arrested

दोस्त को लूटने की साजिश में गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
gold medalist athlete involved in loot arrested
नई दिल्ली। तिमारपुर पुलिस ने दोस्त से लूट की साजिश के आरोप में नौकायन में राष्ट्रीय स्तर पर दो बार स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी संजय समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी सीआरपीएफ में सिपाही रह चुका है। इसके साथ एक प्रॉपर्टी डीलर समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। उसने दोस्त से प्रॉपर्टी के कागजात दिलाने के एवज में डीलर से छह लाख रुपये की डील कर साजिश को अंजाम दिया।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि वृंदावन आजादपुर सब्जी मंडी में कारोबार करता है और भलस्वा डेयरी इलाके में रहता है। 27 अक्तूबर को वृंदावन अपने दोस्त संजय के साथ मुखर्जी नगर जा रहा था। इसी दौरान तिमारपुर इलाके में तीन बाइक सवारों ने वृंदावन की जांघ में चाकू मारकर जमीन के कागजात छीन लिये जबकि संजय की जेब से 12 हजार रुपये लेकर भाग गये।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वृंदावन के साथ मौजूद संजय कुछ लोगों के संपर्क में था। उसके बाद उसने उन नंबरों को फोन से डिलीट कर दिया। इस बात पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने बताया कि वृंदावन ने भलस्वा के प्रॉपर्टी डीलर असलम से 14 लाख में प्लॉट खरीदा था। असलम न तो उसे रुपये वापस कर रहा था और न ही प्लॉट पर कब्जा दे रहा था। उसने असलम से कहा कि अगर वह छह लाख उसे देगा तो वह वृंदावन से कागजात लाकर उसे दे सकता है। उसके बाद संजय ने आस नारायण के साथ मिलकर लूटपाट की साजिश रची।

उसने वृंदावन को प्रॉपर्टी के कागजात लेकर मुखर्जी नगर चलने के लिए कहा। उधर आस नारायण को अपने दोस्तों के साथ लूटपाट करने के लिए तैयार कर लिया। पुलिस ने आस नारायण और असलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से प्रॉपर्टी के कागजात व वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed