{"_id":"65468472303b0a08e0011a66","slug":"gogi-gang-shooter-arrested-for-demanding-extortion-of-rs-1-crore-from-businessman-ashram-news-c-340-1-del1011-29631-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गोगी गैंग का शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गोगी गैंग का शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन
कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गोगी गैंग का शूटर गिरफ्तार
कंझावला के लाडपुर में कारोबारी के घर पर बदमाशों ने की थी गोलीबारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला इलाके में एक कारोबारी से एक करोड़ की रंगदारी के लिए उनके घर पर गोलीबारी के मामले में वांछित गोगी गैंग के शार्प शूटर को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक पिस्टल बरामद किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार बदमाश की पहचान माजरा डबास निवासी अमित के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 24 अक्तूबर को लाडपुर में रहने वाले एक कारोबारी ने कंझावला थाने में घर पर फायरिंग करने और कुछ पर्ची फेंके जाने की शिकायत की। पर्ची में गोगी गैंग के बदमाश दीपक उर्फ तीतर और दिनेश कराला की ओर से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर परिवार के सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी गई थी। शिकायत पर कंझावला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। उप निरीक्षक प्रदीप दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच कर रही थी। पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मामले में अमित शामिल है। अमित अपने साथियों से मिलने के लिए रोहिणी सेक्टर 26 आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस ने वहां घेराबंदी कर दी। वहां पहुंचे अमित को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि वह गोगी गैंग का शूटर है। अब वह अपनी गैंग के साथियों की मदद करने का काम करता है। उसने बताया कि उसे गोगी गैंग के सदस्य मोहित ने कुलवंत और मंजीत के लिए एक व्यापारी के घर की पहचान कराने और उससे वसूली करने के लिए एक बाइक की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। उनसे कुलवंत के साथ कारोबारी के घर की रेकी की। उसके बाद कारोबारी के घर पर गोलीबारी कर धमकी वाली पर्ची फेंककर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित ने 12वीं तक पढ़ाई की है। 2020 में वह दीपक उर्फ तीतर के संपर्क में आया और आसानी से पैसे कमाने के लिए गोगी गैंग से जुड़ गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।