फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl was dragged while robbing the mobile police registered a case on the complaint of the victim

Delhi Crime: मोबाइल लूटने के दौरान युवती को घसीटा, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 31 May 2022 02:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 31 May 2022 02:17 AM IST
सार

दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती का  मोबाइल लूटने के दौरान उसे घसीटा। कुछ दूर तक पीड़िता ने मोबाइल नहीं छोड़ा, लेकिन बाद में बदमाश मोबाइल छीनने में कामयाब हो गए। 

विज्ञापन
girl was dragged while robbing the mobile police registered a case on the complaint of the victim
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में सोमवार सुबह पार्क में टहलने की युवती से झपटमारी के दौरान बदमाशों ने उसे घसीट दिया। आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल लूटा और फरार हो गए। वारदात के बाद छात्रा बुरी तरह डर गई। उसने बजाए पुलिस को खबर देने के अपने घर जाना बेहतर समझा। बाद में वह अपने पिता के साथ थाने पहुंची और उसने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन

 
पीड़िता अमनदीप कौर (24) की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि वारदात के दौरान अमनदीप को चोट नहीं लगी। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अमनदीप कौर परिवार के साथ डीडीए फ्लैट, कालकाजी में रहती है। इसके परिवार में पिता राजेंदर सिंह व अन्य सदस्य हैं। सोमवार सुबह अमनदीप घर से पार्क में टहलने के लिए निकली थी। इस बीच सुबह करीब 6.10 बजे जब वह वापस लौट रही थी तो उस समय कालका पब्लिक स्कूल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अमनदीप ने अपना मोबाइल नहीं छोड़ा आरोपियों ने उसे घसीट दिया। कुछ दूर तक पीड़िता ने मोबाइल नहीं छोड़ा, लेकिन बाद में बदमाश मोबाइल छीनने में कामयाब हो गए। सुबह के समय सड़कें भी सूनसान थीं। अमनदीप बुरी तरह डर गई और सीधे घर पहुंची। वहां पहुंचकर उसने अपने पिता को वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद पिता उसे थाने लेकर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed