{"_id":"5d167e6b8ebc3e3cf05329ba","slug":"girl-fight-with-hooligons-ashram-news-noi4461581153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में युवती के सामने बदमाशों के हौसले हुए पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में युवती के सामने बदमाशों के हौसले हुए पस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पांडव नगर इलाके में एक युवती की बहादुरी के आगे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। युवती ने बैग छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का एक कार चालक की मदद से पीछा किया और फिर पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों को दबोच लिया। बदमाशों के पास से एक चाकू और बाइक मिली है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी हरिश (24) और बदरपुर निवासी राहुल (25) के रूप में हुई है। कृति (23) सपरिवार न्यायखंड, इंदिरापुरम गाजियाबाद में रहती है। वह पटपड़गंज गांव में ब्यूटी पार्लर चलाती है। बृहस्पतिवार शाम वह अपनी मां के साथ पार्लर से घर जा रही थी। ब्यूटी पार्लर से मदर डेयरी ऑटो स्टैंड जाने के लिए रिक्शे पर सवार हुई। समसपुर गांव के पास एनएच-9 के पास बाइक सवार दो बदमाश उससे बैग छीनने लगे। काफी प्रयास के बाद बदमाश बैग छीनकर अक्षरधाम मंदिर की तरफ भागने लगे। कृति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान कार सवार गौरव वहां पहुंचा। उसने पीड़िता को कार में बैठाया और बदमाशों का पीछा करने लगा। अक्षरधाम फ्लाईओवर से पहले पुलिस पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। कृति ने आवाज देकर पुलिसकर्मियों को इशारा किया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने बाइकसवार बदमाशों को दबोच लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि हरीश पर चोरी के चार और राहुल पर लूटपाट के दौरान हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज है।