फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gave the message of one India, best India by walking

Delhi News: पदयात्रा कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश

Sun, 09 Nov 2025 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Gave the message of one India, best India by walking
पदयात्रा कर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश
विज्ञापन

नई दिल्ली। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर दक्षिण दिल्ली से लेकर चांदनी चौक तक हजारों नागरिकों ने एकजुट होकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में यूनिटी रन पदयात्रा संगम विहार से शुरू हुई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, महिला समूहों और युवाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पौधरोपण भी किया गया।

दूसरी ओर, चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में सांसद प्रवीन खंडेलवाल के नेतृत्व में सरदार @150 यूनिटी मार्च निकाला गया। कन्हैया नगर मेट्रो स्टेशन से आजादपुर चौक तक निकले गए इस मार्च में भाजपा के विधायक, जिलाध्यक्ष, सामाजिक संगठन, व्यापारी वर्ग और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। वंदे मातरम्, भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के जयघोषों से दिल्ली की गलियां गूंज उठीं। खंडेलवाल ने स्वदेशी अपनाने और नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed