फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gangster Neeraj alias Katya arrested in encounter in Delhi

Delhi: एनकाउंटर में दबोचा गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या, 25 से ज्यादा दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

Sun, 05 Mar 2023 10:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Mar 2023 10:12 AM IST
सार

मुठभेड़ के बाद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश नीरज उर्फ कात्या हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन
Gangster Neeraj alias Katya arrested in encounter in Delhi
एनकाउंटर में दबोचा गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास एक गैंगस्टर से मुठभेड़ हुई। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के पास सदर्न रेंज की टीम और बदमाश के बीच ये मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से दो दो राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन बदमाश को स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। पूछताछ के बाद स्पेशल सेल ने पता लगाया कि बदमाश का नाम नीरज उर्फ कत्या है।

विज्ञापन

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिस बदमाश को मुठभेड़ में दबोचा है, उसके ऊपर 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश नीरज उर्फ कटिया पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, चोरी, रंगदारी,आर्म्स एक्ट जैसे मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन

 


मुठभेड़ के बाद हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर नीरज उर्फ कात्या को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश नीरज उर्फ कात्या हरियाणा के झज्जर जिले का रहने वाला है। जानकारी मिली थी कि दिल्ली के कुतुबमीनार इलाके में कात्या किसी वारदात की प्लानिंग के लिए अपने सहयोगियों से मिलने आने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस की तरफ से ट्रैप लगाया गया और जैसे ही स्पेशल सेल की टीम ने गैंगस्टर को घेरा तो उसने पुलिस टीम फायरिंग कर शुरू कर दी। जवाब में स्पेशल सेल ने भी फायरिंग की।  इसके बाद पूरी तरह से घिर चुके गैंगस्टर ने पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया और टीम ने उसे दबोच लिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed