फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gangster Himanshu Bhau, based abroad, has claimed responsibility for the murder.

Delhi News: विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Tue, 15 Sep 2026 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Gangster Himanshu Bhau, based abroad, has claimed responsibility for the murder.
जिम ट्रेनर की हत्या के मामले में एक आरोपी की पहचान, छह से अधिक संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन

परिजनों ने फरीदाबाद और आया नगर के दो लोगों पर लगाए आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर विजय कुमार की हत्या के मामले में एक आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी मृतक विजय के मोहल्ले का है। वह वारदात के समय बाइक चला रहा था। बाइक पर बैठा आरोपी शूटर है। आरोपी वारदात के बाद फरीदाबाद की तरफ फरार हुए थे। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब सुपारी किलिंग और गैंग कनेक्शन भी सामने आ रहा है। पुलिस को शक है कि हत्या के लिए शूटर हरियाणा से बुलाया गया था। ये कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के गिरोह से जुड़ा हो सकता है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें हरियाणा में छापे मार रही हैं। दूसरी ओर विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। वारदात के बाद गांव के भी कई युवक फरार बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से कुछ ने हमलावरों को रेकी, ठिकाना या वारदात के बाद फरार होने में मदद की होगी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक छह से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इनके मोबाइल फोन, काॅल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि विजय की रेकी किसने की, शूटरों को वारदात की जानकारी किसने दी और हत्या के लिए उन्हें किसने बुलाया था। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष के फरीदाबाद निवासी रिश्तेदार कमल और आया नगर निवासी रोहित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इन आरोपों को जांच में शामिल कर दोनों के संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। दोनों का किसी शूटर या गैंग से सीधा संपर्क था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की पोस्ट की तकनीकी जांच करने के साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि क्या पोस्ट वास्तव में उसके नेटवर्क से की गई या किसी ने गैंगस्टर के नाम का इस्तेमाल किया है। बता दें कि आया नगर में हंसा चौक के पास जिम ट्रेनर विजय कुमार की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल से 18 खोल और एक कारतूस बरामद किया है। शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जताई गई थी, पर अब सुपारी देकर हत्या कराने और गैंग कनेक्शन के एंगल से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय को कई बार धमकियां मिल चुकी थीं
15 मई 2025 को रतनलाल के बेटे दीपक ने लेनदेन की रंजिश में आया नगर के रहने वाले अरुण लोहिया नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दीपक के साथ ही योगेश और अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अरुण का मामा कमल गैंगस्टर नीरज फरिदपुरिया का करीबी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कमल ने नीरज फरिदपुरिया से भांजे की मौत का बदला लेने के लिए शूटरों का इंतजाम करने को कहा था। उनकी साजिश दीपक की हत्या करने की थी, पर वह जेल में था। कमल के कहने पर ही नीरज फरिदपुरिया ने रणदीप भाटी से संपर्क कर तीन शूटरों को सुपारी देकर दीपक के पिता रतनलाल की 30 नवंबर 2025 को हत्या कराई। उन लोगों को यह भी शक था कि अरुण की हत्या में सिर्फ अजय ही नहीं, उसका बड़ा भाई विजय भी शामिल था। इसके चलते अरुण के परिवार के लोग विजय को कई बार धमकियां भी दे चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed