{"_id":"5d3df2e88ebc3e6d1a13e9fb","slug":"gangrape-with-adult-girl-ashram-news-noi4519093184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पार्टी में बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पार्टी में बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
Mon, 29 Jul 2019 05:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपार्क इलाके में जन्मदिन पार्टी में बुलाकर 22 साल की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती के दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने एक दोस्त के साथ घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पीड़िता सपरिवार राजपार्क इलाके में रहती है। सुल्तानपुरी में रहने वाले आरिफ से उसकी दोस्ती थी। गत शुक्रवार को आरिफ का जन्मदिन था तो उसने युवती को अपने पार्टी का न्यौता दिया। युवती सुल्तानपुरी चली गई। आरोप है, वहां आरिफ ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलकर उसे पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
आरोपी ने अपने एक दोस्त सावन के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। होश आने के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। परिजनों ने राजपार्क थाने में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। शनिवार को आरोपी सावन गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरिफ की तलाश की जा रही है।