फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gang exposed stealing aviation oil from pipeline

पाइप लाइन से विमानन तेल चुराने वाले गैंग का खुलासा

Sun, 06 Sep 2020 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Gang exposed stealing aviation oil from pipeline
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोनीपत स्थित इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से विमानन तेल की चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के पांच बदमाशों और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक टैंकर, 1100 लीटर तेल, पाइप लाइन में छेद करने वाला उपकरण, जनरेटर, 60 हजार रुपये और एक सेंट्रो कार बरामद की है। आरोपी विमानन तेल को केरोसिन तेल बताकर बेचते थे। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 20 मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह से बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नांगलोई निवासी समयपाल, मुंडका निवासी मुकेश, मैनपुर यूपी निवासी अवलेश, इटावा यूपी निवासी हिमांशु, कंझावला निवासी संजय और खरीदार की पहचान पश्चिम विहार निवासी संजय धवन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच के पास लगातार तेल चोरी होने की शिकायतें आ रही थी। 5 सितंबर को एसआई अशोक को सूचना मिली कि कुछ लोग पाइप लाइन से तेल चोरी कर निहाल विहार इलाके में बेचने आ रहे हैं। मुंडका-निहाल विहार रोड के पास मुखबिर ने एक सेट्रो और उसके पीछे चल रहे टैंकर में आरोपियों के होने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने पीछा किया, तो कार और टैंकर निलोठी गांव के एक गोदाम में चली गई। जहां पुलिस टीम ने छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। खरीदार ने तेल खरीदने के बाद आरोपियों को 60 हजार रुपये दिए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

समयपाल और मुकेश को थी पाइप लाइन की जानकारी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि समयपाल और मुकेश को इंडियन ऑयल की पाइप लाइन की पूरी जानकारी है। दोनों डेढ़ साल से तेल चोरी कर रहे थे। रात के समय सभी सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम देते थे। अवलेश और हिमांशु पाइप लाइन के पास गड्ढा करते थे। फिर छेद करने के बाद उसमें पाइप लगाकर टैंकर भर लेते थे। उस जगह दोबारा मिट्टी डाल देते थे। समयपाल पर दो हत्या और लूट का एक मामला दर्ज है। वर्ष 2012 में जयपुर पुलिस ने तेल चोरी करने के आरोप में भी उसे गिरफ्तार किया था। वर्ष 2019 में जेल से निकलने के बाद मुकेश के साथ मिलकर फिर से गैंग बनाकर तेल चोरी करने लगा। अवलेश पहले लीलाधर के साथ मथुरा स्थित पाइप लाइन से तेल चोरी करता था। एक वारदात के बाद समयपाल अवलेश को 20 हजार रुपये जबकि अन्य को पांच-पांच हजार रुपये देता था। वहीं संजय धवन कई बार चोरी का तेल खरीद चुका है। इसके पिता भी चोरी का तेल खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed