फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gambling addiction turned a UP police constable into a vehicle thief

मेरठ, बागपत, बड़ौत के ध्यानार्थ : जुआ खेलने की लत ने यूपी पुलिस के जवान को बना दिया वाहन चोर

Sun, 10 Aug 2025 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Gambling addiction turned a UP police constable into a vehicle thief
पुलिस ने आरोपी को प्रीत विहार इलाके से दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जुआ खेलने की लत के कारण यूपी पुलिस का जवान वाहन चोरी करने लगा। वह मेरठ से दिल्ली आता और बाइक चोरी कर ले जाता। प्रीत विहार थाना पुलिस ने आरोपी को बाइक चोरी करते समय पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गांव दोघाट, बड़ौत, बागपत निवासी मोहसिन उर्फ राजा (27) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर प्रीत विहार इलाके से चोरी की बाइक मेरठ से बरामद की है। आरोपी ने बाइक का इंजन और चेसिस नंबर बदलकर फेसबुक के जरिए मेरठ के वीर नगर, निवासी विशाल (22) को बेच दी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक बरामद कर ली है। विशाल को भी पाबंद किया गया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि उनकी टीम पांच अगस्त की रात को प्रीत विहार इलाके में गश्त कर रही थी। इस बीच मोहसिन को संदिग्ध हालात में घूमता हुआ देखकर उससे पूछताछ की। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से दो मास्टर की बरामद हुई।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह बड़ौत का रहने वाला है, यहां घूमने की वजह भी वह नहीं बता पाया। बाद में पता चला कि आरोपी यहां बाइक चोरी करने की नीयत से मेरठ से दिल्ली आया है। मोहसिन यूपी पुलिस में सिपाही है। पांच अगस्त को उसने छुट्टी ली और दिल्ली बाइक चोरी करने आ गया। आरोपी ने बताया कि दो माह पूर्व उसने प्रीत विहार इलाके से ही एक बाइक चोरी कर मेरठ में विशाल नामक युवक को बेच दी थी। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने मोहसिन की गिरफ्तारी की उसकी यूनिट को सूचना दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed