{"_id":"620ff954d55d1b282435fc67","slug":"fugitive-accused-of-murder-caught-after-14-years-ashram-news-noi633019277","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का भगोड़ा आरोपी 14 वर्ष बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का भगोड़ा आरोपी 14 वर्ष बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले 14 सालों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मुज्जफरनगर निवासी विक्रम सिंह है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शिबेश सिंह के अनुसार सेक्टर-17, रोहिणी निवासी एक महिला ने 12 सितंबर 2008 को पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के मुताबिक साथ सहमति संबंधों में रह रहे मुन्ना सिंह (45) की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी है। महिला की बेटी की दोस्ती रोबिन से थी। इन दोनों की दोस्ती का मुन्ना सिंह विरोध करता था। स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी रोबिन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसका दोस्त विक्रम फरार चल रहा था। कोर्ट ने उसे दो मई, 2009 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस टीम ने 17 फरवरी को हरियाणा के करनाल से विक्रम को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में विक्रम सिंह ने बताया कि वह पानीपत, करनाल व पंचकुला हरियाणा में प्रापर्टी का कारोबार करता था। सोनीपत, हरियाणा निवासी रोबिन से उसकी दोस्ती थी। रोबिन को शक था कि उसकी प्रेमिका पर मुन्ना सिंह बुरी नजर रखता है। 11 सितंबर, 2008 को रोबिन ने मुन्ना की हत्या की साजिश रच ली और उसने विक्रम से एक हथियार की व्यवस्था करने की कही। विक्रम ने मुजफ्फर नगर निवासी शौकत से संपर्क कर रोबिन को हथियार दिलवा दिया।