फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   From today sero survey will detect infection with antibodies

दिल्ली में आज से सीरो सर्वे, एंटीबॉडी से लगाएंगे कोरोना संक्रमण का पता

Sat, 27 Jun 2020 04:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
From today sero survey will detect infection with antibodies
सर्वे... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के फैलाव का पता लगाने के लिए शनिवार से दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे की शुरुआत होगी। शुक्रवार को गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 20 हजार लोगों में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


महज आधे घंटे में खून की जांच के आधार पर यह पता चल जाएगा कि व्यक्ति में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी है अथवा नहीं। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण की चपेट में आता है और उसमें किसी भी प्रकार का लक्षण नहीं होता, तो पांच से सात दिन में उसके शरीर में एंटीबॉडी बनना शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन


इन्हीं एंटीबॉडी की जांच करके यह पता लगाया जा सकता है कि उक्त व्यक्ति को कोरोना हुआ था या नहीं। ऐसा होने से यह भी साबित हो जाएगा कि दिल्ली में कौन-कौन से ऐसे इलाके और कितनी आबादी ऐसी है जहां लोगों को संक्रमण हुआ और वह ठीक भी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशों के अनुसार, पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक में दिल्ली में सीरोलॉजिकल सर्वे पर चर्चा की गई थी। यह सर्वे एनसीडीसी और दिल्ली सरकार संयुक्त रूप से करेंगे। मंत्रालय के अनुसार, सर्वेक्षण 27 जून से शुरू होगा। इस बाबत सभी संबंधित सर्वेक्षण टीमों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। आरोग्य सेतु और इतिहास मोबाइल एप की मदद लेते हुए टीमें सर्वे करेंगी।


दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रही दिल्ली सरकार : सूत्र
दिल्ली सरकार के सूत्रों का कहना है कि 21 जून की बैठक में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के हर घर की स्क्रीनिंग और सर्वे के मास्टर प्लान का प्रस्ताव दिया था। सर्वे प्लान के लिए केंद्र ने भरोसा दिया था कि मास्टर प्लान में गृह मंत्रालय के पास दस दिन की रणनीति है, लेकिन दिल्ली सरकार पिछले एक हफ्ते से प्लान के विस्तृत दिशा-निर्देशों का इंतजार कर रही है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि इस तरह के महत्वपूर्ण अभियान के लिए तुरंत दिशा-निर्देश और संसाधन मिलना बेहद जरूरी हैं। बिना मास्टर प्लान और दिशा-निर्देशों के दिल्ली सरकार और अधिकारी असमंजस में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed