फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Friend attacked with a knife for not giving two hundred rupees for liquor in delhi

दिल्ली: दोस्त ने शराब के लिए नहीं दिए दो सौ रुपये, किया ऐसा कांड पुलिस भी हैरान

Sun, 07 Nov 2021 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 07 Nov 2021 08:37 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में एक युवक ने शराब पीने के लिए दो सौ रुपये नहीं देने पर दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Friend attacked with a knife for not giving two hundred rupees for liquor in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

भारत नगर इलाके में शराब पीने के लिए दो सौ रुपये नहीं देने पर एक युवक पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया। सिर में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव करने के दौरान हमलावर का साथी भी घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पीड़ित के बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। घायल युवक की पहचान संगम पार्क निवासी चिराग(22) के रूप में हुई है। वह जिम ट्रेनर का काम करता था। कोविड के दौरान उसकी नौकरी छुट गई। उसके बाद वह घर पर ही रहता है। उसके पिता दिल्ली नगर निगम में काम करते हैं। 
विज्ञापन


चिराग ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह अपने दोस्त विक्की के साथ शराब पी रहा था। देर रात करीब दो बजे वह विक्की को छोडने के लिए जा रहा था। अंडरपास के पास बाइक से उसके दोस्त कबीर नगर निवासी सोनू और मनीष आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग को देखते ही मनीष ने अपनी बाइक उसके सामने लगा दी। दोनों शराब के नशे में धुत थे। सोनू चिराग से शराब पीने के लिए दो सौ रुपये मांगने लगा। चिराग के पैसे देने से मना करने पर दोनों बाइक से उतरकर चिराग के साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर सोनू ने चाकू निकाल लिया और चिराग पर चाकू से हमला कर दिया। 

बचाव करने के बावजूद चिराग के सिर में चाकू लगा। हमलावरों ने दोबारा उसपर हमला करने लगे। इस दौरान बीच बचाव करने पर मनीष के हाथ में चाकू लग गया। खून निकलने पर दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। चिराग का दोस्त विक्की भी भाग गया। चिराग किसी तरह से अपने घर पर पहुंचा और एक दोस्त की मदद से बाड़ा हिंदुराव अस्पताल पहुंचा।

 अस्पताल से घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस वहां पहुंची और चिराग के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed