{"_id":"62706630fb69081e76268ba6","slug":"french-language-will-also-be-taught-to-children-in-delhi-government-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : राजधानी के सरकारी स्कूलों में बच्चों को फ्रेंच भाषा भी सिखाई जाएगी, पायलट प्रोजेक्ट में 30 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : राजधानी के सरकारी स्कूलों में बच्चों को फ्रेंच भाषा भी सिखाई जाएगी, पायलट प्रोजेक्ट में 30 स्कूल
Tue, 03 May 2022 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 04:46 AM IST
सार
दिल्ली सरकार ने द फ्रेंच इंस्टीट्यूट इन इंडिया के साथ किया गया है समझौता। पायलट फेज में फ्रेंच लैंग्वेज कोर्स की पढ़ाई 30 डॉ. आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड शामिल हैं। इन स्कूलों में छठी से 12वीं के विद्यार्थियों को सीखने के लिए फ्रेंच भाषा ऑफर की जाएगी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : केजरीवाल के ट्विटर अकाउंट से
विस्तार
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र अब फ्रेंच भाषा भी सीखेंगे। बच्चों को ग्लोबल एक्सपोजर व अनुभव देने के लिए दिल्ली सरकार के दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (डीबीएसई) ने फ्रेंच इंस्टीट्यूट फ्रांसेस इन इंडिया के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया और भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। दिल्ली सरकार के इस समझौते का उद्देश्य छात्रों को प्रोफेशनल रूप से तैयार करना है।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि यह बच्चों को अकादमिक व प्रोफेशनल रूप से नए अवसर प्रदान करेगा। यूरोप के कई देशों में बच्चों के लिए रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट में 30 स्कूल
शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पायलट फेज में फ्रेंच लैंग्वेज कोर्स की पढ़ाई 30 डॉ. आंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड शामिल हैं। इन स्कूलों में छठी से 12वीं के विद्यार्थियों को सीखने के लिए फ्रेंच भाषा ऑफर की जाएगी।