फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Free sugar will be given to the poor, proposal sent to LG

Delhi News: गरीबों को मुफ्त मिलेगी चीनी, एलजी को भेजा प्रस्ताव

Mon, 21 Aug 2023 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Free sugar will be given to the poor, proposal sent to LG
68,747 एनएफएसए कार्ड धारकों समेत 2,80,290 लाभार्थियों को मिलेगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दिल्ली सरकार ने निशुल्क चीनी देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रस्ताव को मंजूरी दी, जबकि दिल्ली कैबिनेट ने इससे जुड़े प्रस्ताव को पिछले महीने ही मंजूर कर लिया था। इससे 68,747 एनएफएसए कार्ड धारकों समेत 2,80,290 लाभार्थियों को मुफ्त चीनी मिल सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने आने वाली कठिनाइयों को कम करना और सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अब यह फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजी गई है।


पिछले महीने केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट की हुई बैठक में मुफ्त चीनी देने का निर्णय लिया गया था। यह प्रस्ताव अंत्योदय अन्न योजना श्रेणी के कार्ड धारकों के लिए चीनी सब्सिडी योजना के तहत लाया गया था। कैबिनेट ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए मुफ्त चीनी देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन



राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत सभी एनएफएसए लाभार्थियों को मिलने वाले गेहूं, चावल के अलावा मुफ्त चीनी मिलेगी। सरकार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के लाभार्थियों को चीनी सब्सिडी योजना के तहत मुफ्त चीनी उपलब्ध कराएगी। एएवाई कार्ड धारकों को चीनी का वितरण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक एक वर्ष की अवधि के लिए निशुल्क किया गया है। इस पहल के कार्यान्वयन के लिए लगभग 1.11 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट की आवश्यकता होगी। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में दिल्ली में किसी भी व्यक्ति को खाद्य असुरक्षा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed