फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fraudster arrested in the name of sending abroad

Delhi News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
Fraudster arrested in the name of sending abroad
नोट: खबर गुरुग्राम के लिए भी उपयोगी हो सकती है
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
-एक करोड़ से अधिक की कर चुका है ठगी, शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस ने गुरुग्राम से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बेरोजगार नौजवानों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक जालसाझ को शाहदरा जिला साइबर थाना पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गौरव गुप्ता (34) के रूप में हुई है। आरोपी ने ठगी के लिए इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पेज बनाया था। वहां माल्टा, कनाडा और दुबई भेजने के सपने दिखाकर उनको फंसाया जाता था और तीन लाख रुपये ऐंठ लेता था। आरोपी एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। आरोपी के पास से एक मोबाइल व लैपटॉप बरामद हुआ है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि आयुष राणा ने ठगी की शिकायत शाहदरा के साइबर थाने में दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक पेज में नौकरी के लिए विदेश भेजने की बात की जा रही थी। पेज पर दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क करने पर आरोपी ने माल्टा भेजने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये की डिमांड की। 55 हजार रुपये टिकट और 15 हजार फाइल चार्ज देने के बाद बाकी के 2.30 लाख रुपये कैश की मांगे। रुपये देने पर आरोपी ने पीड़ित के व्हाट्सएप नंबर पर फर्जी हवाई जहाज का टिकट, फर्जी नियुक्ति और ऑफर लेटर भेज दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआई नंदन सिंह की टीम ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

छानबीन के बाद आरोपी के गुरुग्राम में होने का पता चला। टीम को गुरुग्राम भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गौरव के अकाउंट की जांच करने पर पता चला कि उसने पिछले कुछ दिनों में 12 लोगों से 60 लाख से अधिक की ठगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed