फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraudster arested on olx

ओएलएक्स पर सेना का अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2019 06:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
Fraudster arested on olx
olx
शाहदरा जिले की साइबर सेल और फर्श बाजार थाना पुलिस ने ओएलएक्स पर सेना का अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर बदमाश को भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बीते दो माह में ही 79 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस ने उसके 15 बैंक और 12 पेटीएम खाते ब्लॉक कर दिये हैं।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि पिछले दिनों फर्श बाजार इलाके में शिखा तिवारी नामक अधिवक्ता से ठगी की गई थी। शिखा ने ओएलएक्स पर एक सेना के अधिकारी की बुलेट बाइक देखकर उसे खरीदने की इच्छा जताई। आरोपी ने अपना नाम दीपक कपूर बताकर 1.03 लाख में बुलेट बेचने की बात कही।
विज्ञापन


शिखा का भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने सेना के आईकार्ड की कॉपी व्हाट्स ऐप पर भेज दी। इसके बाद पीड़िता से पेटीएम नंबर पर पूरी रकम अपने खाते में डलवा ली। बाद में आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पेटीएम खाते की जांच में पुलिस को पता चला कि ठगी गई रकम को अलग-अलग कई खातों में बामनी गांव, भरतपुर राजस्थान में ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत एक टीम ने भरतपुर पहुंचकर छानबीन की। बामनी गांव से आरोपी को दबोच लिया। उसकी पहचान गांव बामनी, जुरहेड़ा, भरतपुर, राजस्थान निवासी अकरम (24) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने शिखा से ठगी की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि उसने बीते दो माह में 79 लाख रुपये ठगकर गांव में जमीन, कार और ट्रैक्टर खरीदा था।

ऐसे करता था ठगी

अकरम ने बताया कि उसने आसिफ नामक युवक से पहले से चालू पेटीएम वॉलेट व सेना के अधिकारी का फर्जी आईकार्ड खरीदा था। इसके बाद आरोपी ने ओएलएक्स पर कार, बाइक व मोबाइल की फोटो पोस्ट की। इनकी कीमत इतनी कम रखता था कि लोग उसे कॉल जरूर करते थे। बातचीत के दौरान खुद को सेना का अधिकारी बताता था। लोगों को झांसे में लेकर रकम खाते में मंगा लेता था और फिर मोबाइल बंद कर देता था।


गांव में सभी का ठगी का धंधा...

पुलिस पूछताछ में आरोपी अकरम ने बताया है कि उसके गांव व आसपास के गांव में सभी लोग इसी तरह ठगी का धंधा करते हैं। अकरम का दावा है कि करीब 200 लोग इस धंधे में शामिल हैं। 5 से 12 लोगों का एक ग्रुप सोमवार से शुक्रवार तक ठगी का धंधा करता है। शनिवार और रविवार को अलग टीम काम करती है। अकरम का कहना है कि एक शिफ्ट में करीब 50 लोग एक साथ अलग-अलग टीमों में ठगी के धंधे में लगे रहते हैं। पुलिस अकरम से पूछताछ कर बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed