{"_id":"61343204ceb2c04b3b2c21f5","slug":"fraud-in-the-name-of-prime-minister-mudra-loan-scheme-police-busted-fake-call-center-two-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी, पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी, पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Sun, 05 Sep 2021 08:27 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:27 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वसुंधरा में दोनों फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को चूना लगाया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना' के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले एक गैंग का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी इंद्रजीत पांडेय (27) और दिल्ली के मंडोली निवासी अमित कुमार (23) के रूप में हुई है।
आरोपी सरकारी योजना के तहत कम ब्याज पर लोन दिलवाने की बात कर ठगी करते थे। इन लोगों ने ज्यादातर दक्षिण और पूर्वी भारत के लोगों को निशाना बनाया। दोनों अब तक सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल, लैपटॉप, पैनड्राइव, डायरी और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि एक सितंबर को उनको ठगी की एक शिकायतें मिली थी। शिकायतों में बताया गया कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत ठगा गया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने mudrafinseve.in नामक वेबसाइट के जरिए ठगी की।
विज्ञापन
पीड़ितों को इस वेबसाइट को सर्च करने के दौरान एक पॉपअप और आरोपियों का मोबाइल नंबर मिला था। जांच करते हुए टीम को पता चला कि आरोपी गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-9 में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को ठग रहे हैं। जानकारी जुटाने के पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को दबोच लिया।

आरोपी इंद्रजीत ने बताया कि उसने बीएससी की हुई है। कई कॉल सेंटर में काम करने के बाद उसने अपना खुद का कॉल सेंटर खोलकर ठगी करना शुरू कर दिया। वहीं अमित ने बीए प्रथम वर्ष से पढ़ाई छोड़ दी थी।
2016 में उसकी मुलाकात लक्ष्मी नगर के एक कॉल सेंटर इंद्रजीत से हुई। दोनों ने मिलकर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी शुरू कर दी। आरोपी वेबसाइट के जरिये जानकारी लेकर लोगों से कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देते थे। फॉर्म भरने समेत अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम ऐंठकर आरोपी अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिया करते थे। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।