फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fraud gang busted, bank manager and 3 others arrested

Delhi News: धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Fraud gang busted, bank manager and 3 others arrested
पीड़ितों से लगभग 40 लाख रुपये की ठगी कर चुका है गिरोह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय विदेशी मुद्रा व्यापार (फॉरेक्स ट्रेडिंग) धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह पूरे देश में लोगों को फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए नकली निवेश योजनाओं में फंसाकर करोड़ों रुपये ठग रहा था।

पुलिस ने तीन आरोपियों अनुराग कुमार, जीशान सैयद (इंडसइंड बैंक का सेल्स मैनेजर) और मुख्य संचालक हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कंपनियों के नाम पर चालू खाते खोलकर उन्हें दुबई में बैठे साइबर अपराधियों को सौंप देता था, ताकि ठगे गए पैसे को उन खातों के जरिए तेजी से घुमाया और सफेद किया जा सके। अब तक की जांच में सामने आया है कि गिरोह पीड़ितों से लगभग 40 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी कंपनियों जैसे रीबूट्ज सिंक प्रोफेशनल्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए खच्चर (म्यूल) खाते खोलते थे और पूरी बैंकिंग किट एटीएम कार्ड, चेक बुक, सिम और नेट बैंकिंग एक्सेस दुबई में बैठे संचालकों को भेज देते थे। फर्जी ट्रेडिंग एप और हेराफेरी किए गए डैशबोर्ड से पीड़ितों को बार-बार पैसा जमा कराने के लिए उकसाया जाता था। गिरफ्तार बैंक मैनेजर जीशान अपने पद का दुरुपयोग करके खातों को सक्रिय और ऑपरेशनल बनाता था, जबकि हिमांशु गुप्ता पूरे नेटवर्क को जोड़ने और बैंकिंग किट विदेश भेजने का प्रमुख समन्वयक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed