{"_id":"5d6eaec08ebc3e93c6336f97","slug":"four-storey-building-collapses-one-dead-several-buried-ashram-news-noi458832030","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, कई दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार मंजिला इमारत गिरी, एक की मौत, कई दबे
विज्ञापन

नई दिल्ली। सीलमपुर इलाके के ब्लॉक में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे चार मंजिला इमारत भरभरा कर ढह गई। मलबे में 14 -15 लोग दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इमारत के आसपास स्थित दो-तीन अन्य मकानों को भी क्षति पहुंची है। जिला पुलिस उपायुक्त समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए देर रात मलबे से 6 लोगों को निकाल कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवती को मृत घोषित कर दिया। अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि मलबे में 7-8 लोगों के दबे होने की आशंका है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकती है। समाचार लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी था।
पुलिस के मुताबिक सीलमपुर के ब्लॉक के में 50 गज का चार मंजिला मकान बना हुआ था। इसमें मोनी, इमरान यासीन और इस्माइल के परिवार अलग अलग मंजिल पर रहते हैं रात करीब साढ़े दस बजे अचानक इमारत ढह गई। धमाका सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई थी। लोगों ने अपने स्तर पर बचाव के उपाय शुरू करने के साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर मेें बचाव दल मौके पर पहुंच गया और मलबे से लोगों को निकाला जाने लगा। रात 12.30 बजे तक 6 लोगों को निकाल लिया गया था, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों के मलबे में दबे होनी की आशंका थी। देर रात मौके पर विधायक व पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस का कहना है था कि फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इमारत के गिरने के पीछे क्या कारण रहे यह जांच के बाद ही पता चलेगा।