{"_id":"61755b31d054b76bdb5f0b79","slug":"four-miscreants-arrested-for-killing-tillu-gang-crook-in-gang-war-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गैंगवार में टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, केएन काटजू मार्ग इलाके में हुआ था मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गैंगवार में टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, केएन काटजू मार्ग इलाके में हुआ था मर्डर
Sun, 24 Oct 2021 06:40 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 24 Oct 2021 06:40 PM IST
सार
पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जेल में बंद जितेंद्र गोगी के बदमाशों के इशारे पर टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या की गई थी।
विज्ञापन
गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बेगमपुर थाना पुलिस ने जेल में बंद जितेंद्र गोगी गैंग के बदमाश के इशारे पर टिल्लू गैंग के बदमाश की हत्या करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल और 18 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गांव निधानल, रोहतक, हरियाणा निवासी सुमित, बरवाला, दिल्ली निवासी कुणाल, बापरौला निवासी करण हंस और गांव रोहत, सोनीपत हरियाणा निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
11 अक्तूबर को केएन काटजू इलाके में बदमाशों ने दीपक उर्फ राधे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जांच में पता चला कि दीपक टिल्लू गैंग का बदमाश था। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने पर पुलिस को पता चला कि दीपक की हत्या गैंगवार में विरोधी जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के बदमाशों ने की है।
विज्ञापन
पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से 16 अक्तूबर को साहिल और नवीन शर्मा नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि जेल में बंद गोगी गैंग के बदमाश कपिल मान और रोहित मोई के निर्देश पर उन लोगों ने दीपक की हत्या की थी। पुलिस ने इस खुलासे के बाद हत्या के मामले में कपिल मान और रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में बदमाशों ने वारदात में शामिल अन्य बदमाशों के नाम का खुलासा किया। जिस पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई। 23 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के दो बदमाश रोहिणी सेक्टर 37 आ रहे हैं। जहां से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने इनके निशानदेही पर दो अन्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। सुमित ने बताया कि जेल में बंद रोहित मोई के इशारे पर उनलोगों ने दीपक की हत्या की थी।