{"_id":"60f9a7418ebc3e700e3ebdbe","slug":"four-arrested-for-taking-car-loan-of-20-lakhs-through-fake-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: फर्जी कागजात के जरिए 20 लाख का कार लोन लेने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: फर्जी कागजात के जरिए 20 लाख का कार लोन लेने वाले चार गिरफ्तार
Thu, 22 Jul 2021 10:43 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:43 PM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धामपुर तहसील बिजनौर यूपी निवासी राजीव, सेक्टर 119 नोएडा यूपी निवासी अजहर खान, शाहदरा दिल्ली निवासी रवि शर्मा और शक्ति रावल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकासपुरी थाना पुलिस ने बड़ौदा बैंक से फर्जी कागजात के जरिए कार के लिए 20 लाख का लोन लेने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ढाई लाख रुपये नकद, तीन आईफोन, लैपटॉप, फर्जी कागजात के फोटो कॉपी और एक कार बरामद की है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी बनाकर उसके नाम पर लोन लिया। कार खरीदने की बजाए आरोपियों ने एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धामपुर तहसील बिजनौर यूपी निवासी राजीव, सेक्टर 119 नोएडा यूपी निवासी अजहर खान, शाहदरा दिल्ली निवासी रवि शर्मा और शक्ति रावल के रूप में हुई है। 22 अप्रैल को बैंक ऑफ बड़ौदा के सहायक महाप्रबंधक ने विकासपुरी थाने में ठगी की शिकायत की। शिकायत में बताया कि आरापियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 20 लाख रुपये का लोन लिया है।
विज्ञापन
जब आरोपियों ने कार का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं करवाए तो बैंक को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
जांच में पता चला कि आरोपियों को इनकम टैक्स रिटर्न, घर और कार्यालय का पता के आधार पर लोन दिया गया है। लेकिन आरोपियों के दिए सभी कागजात फर्जी हैं। पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपियों ने एक फर्जी कंपनी बनाकर उसके नाम से लोन लिया था। पुलिस तकनीकी जांच करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन