फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four arrested for cheating people by promising work at home

Delhi News: घर पर काम देने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for cheating people by promising work at home
-टेलीग्राम पर संपर्क कर वेबसाइटों की समीक्षा करने का देते थे काम
विज्ञापन

-बाद में बिटकॉइन की बिक्री और खरीद का काम करने पर लाभ का झांसा देकर करते थे ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने घर पर काम देने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार जालसाजों को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सियापुरा यूपी निवासी अंकुर मिश्रा, राजगढ़ मध्य प्रदेश निवासी कृतार्थ, प्रेम नगर भोपाल मध्य प्रदेश निवासी विश्वास शर्मा और शिवपुरी मध्य प्रदेश निवासी केतन मिश्रा के रूप में हुई।
जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया, 27 मई को वसंत कुंज निवासी शिकायतकर्ता ने नेशनल क्राइम पोर्टल पर ठगी की शिकायत की। 23 मई को वह एक टेलीग्राम आईडी के संपर्क में आए, जिसके जरिए उन्हें घर बैठे वेबसाइटों की समीक्षा करने का काम दिया गया। प्रत्येक समीक्षा के लिए 50 रुपये देने की बात कही गई। कुछ काम करने के बाद जालसाजों ने उन्हें बिटकॉइन की खरीद -बिक्री का काम करने और उसका स्क्रीन शॉट साझा करने के लिए कहा। फिर आरोपियों ने ऐसे काम में निवेश पर मुनाफा होने का झांसा देकर पैसा जमा करने के लिए कहा। किसी न किसी बहाने से पीड़ित से 17.49 लाख की ठगी की गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि कुल ठगी गई रकम में से पांच लाख रुपये शिकायतकर्ता के बैंक खाते से कोटक महिंद्रा के बैंक के एक खाते में जमा की गई थी। जो अंकुर के नाम पर पंजीकृत था। चेक के जरिए पैसे की निकासी के दौरान आरोपी दो अन्य सहयोगी के साथ दिखाई दिया। एक अन्य खाते की जांच में पता चला कि खाता आगरा में संचालित हो रहा था, जबकि खाताधारक मध्य प्रदेश का रहने वाला था। आरोपी एक साथ लखनऊ, शिवपुरी, आगरा से काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने लखनऊ, भोपाल और आगरा में कई छापे मारे और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर करते थे ठग
जांच में पता चला कि जालसाज टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर राष्ट्रव्यापी धोखाधड़ी रैकेट चला रहे थे। पीड़ितों को ऑनलाइन घर से काम करने का लालच देते थे। पीड़ितों को शुरुआत में वेबसाइटों की समीक्षा जैसे साधारण काम के लिए मामूली राशि का भुगतान करते थे, फिर उन्हें बिटकॉइन की खरीद-बिक्री से जुड़े बड़े कामों में फंसा दिया जाता था। इसके बाद जालसाज विभिन्न बहानों से पीड़ितों से अतिरिक्त भुगतान की मांग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed