फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Former guard of footwear businessman sought extortion in name of gangster arrest

दिल्ली: फुटवियर कारोबारी के पूर्व गार्ड ने गैंगस्टर के नाम पर मांगी रंगदारी, गिरफ्तार

Mon, 08 Nov 2021 09:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 08 Nov 2021 09:05 PM IST
सार

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसी साल पांच अगस्त को नामी जूता-चप्पल बनाने वाले कारोबारी ने रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहते हैं। इनका साउथ रोहिणी इलाके में दफ्तर हैं।

विज्ञापन
Former guard of footwear businessman sought extortion in name of gangster arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

रोहिणी साउथ इलाके में नामी जूता-चप्पल बनाने वाली कंपनी के मालिक से गैंगस्टर नीरज बवाना के नाम पर 30 लाख रुपये रंगदारी मांगने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने पीड़ित के यहां पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलवर, राजस्थान निवासी महावीर शर्मा (29) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


महावीर पहले पीड़ित की कंपनी में ही काम करता था। अनुशासन हीनता के आरोप में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। तभी से वह कंपनी के मालिक से बदला लेने की फिराक में था। दूसरी जगह नौकरी शुरू करने के बाद आरोपी ने अपने हाथ से धमकी भरी चिट्ठी लिखकर पीड़ित से रकम की डिमांड की। दोबारा जब आरोपी ने चिट्ठी भेजी तो पुलिस उस तक पहुंच गई। आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसी साल पांच अगस्त को नामी जूता-चप्पल बनाने वाले कारोबारी ने रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि वह परिवार के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहते हैं। इनका साउथ रोहिणी इलाके में दफ्तर हैं। इनके दफ्तर के पते पर किसी ने चिट्ठी भेजकर खुद को नीरज बवाना का आदमी बता रकम मांगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल पुलिस के अलावा जिले स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस की टीम उस कोरियर कंपनी के दफ्तर पहुंची, जहां से आरोपी ने पीड़ित को चिट्ठी कोरियर की थी। लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। इस दौरान आरोपी ने 30 अक्तूबर को एक और चिट्ठी दोबारा पीड़ित को भेजकर अपनी डिमांड दोहराई। फौरन पुलिस ने जांच शुरू की। इस बार पुलिस को सीसीटीवी से सुराग मिल गए।


पुलिस उसकी तलाश करते हुए शालीमार बाग पहुंच गई। वहां आरोपी एक एक निजी बैंक के बाहर सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान आरोपी ने बताया कि पहले वह जूता कंपनी के मालिक के यहां नौकरी करता था। लेकिन उस पर लापरवाही के आरोप लगाकर छह माह पूर्व नौकरी से निकाल दिया गया। इस बात का बदला लेने की नियत से उसने कारोबारी को खुद ही चिट्ठी लिखकर रंगदारी की मांग की। पुलिस महावीर से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed