फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Former Doordarshan officer cheated Vedacharya through fake papers

दूरदर्शन के पूर्व अधिकारी ने फर्जी कागजात के जरिये वेदाचार्य को ठगा था

Wed, 08 Jul 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Former Doordarshan officer cheated Vedacharya through fake papers
नई दिल्ली। दूरदर्शन के जोधपुर केंद्र के पूर्व अधिकारी सुनील कुमार झा ने चैनल खोलने के नाम पर फर्जी कागजात के जरिये वेदाचार्य से ठगी की थी। आरोपी से पूछताछ में हुए इस खुलासे के बाद पुलिस उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है, जिसने पूर्व अधिकारी को फर्जी कागजात मुहैया करवाए थे। आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अभी अपने घर से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस पूर्व अधिकारी की पत्नी की भी मामले में संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस ने चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी सुनील कुमार को सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने चैनल खोलने का झांसा देकर वेदाचार्य पंडित लक्ष्मण दास भारद्वाज से पांच करोड़ की ठगी करने के मामले में दूरदर्शन के जोधपुर केंद्र के पूर्व अधिकारी सुनील कुमार झा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि फर्जी कागजात दिखाकर उसने वेदाचार्य से पांच करोड़ रुपये की ठगी की थी। उसने बताया कि कागजात गाजियाबाद के रहने वाले बबलू भारती ने तैयार किए थे, जिसमें चैनल की खरीद-फरोख्त की बात लिखी थी।
विज्ञापन

इस खुलासे के बाद पुलिस ने बबलू भारती के घर पर दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद से बबलू फरार हुआ है। पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बबलू के गिरफ्त में आने के बाद ही पता लगेगा कि उसने फर्जी कागजात कहां और कैसे बनवाए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुनील ने ठगी में कई अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही है, जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल है, जिसका पुलिस सत्यापन करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed