फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Former army soldier along with his friends committed robbery

Delhi News: सेना के पूर्व जवान ने दोस्तों के साथ मिलकर की लूटपाट

Fri, 15 Sep 2023 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
Former army soldier along with his friends committed robbery
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से मुख्य आरोपी समेत पांच को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

जवान पर फारुख नगर, हरियाणा में दर्ज है लूटपाट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले में फेसबुक के जरिए सेना के एक पूर्व जवान से दोस्ती करना शख्स को भारी पड़ गया। जवान ने शख्स को मिलने के लिए बुलाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लूट लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी कैमरे की मदद से मुख्य आरोपी समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से सोने की चेन, अंगूठी, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और एक बाइक बरामद की है।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान दरियापुर गांव निवासी सूरज, खेड़ा खुर्रमपुर, गुरुग्राम निवासी रोहित, गांव शेरपुर, पटौदी निवासी तुषार, पटौदी, गुरुग्राम निवासी लोकेश और गांव मंदपुरा साहपुर, गुरुग्राम निवासी हितेश के रूप में हुई है। रोहित भारतीय सेना में कार्यरत था। साल 2020 में मां की मौत के बाद वह नौकरी पर नहीं गया। उस पर गुरुग्राम के फारूख नगर में लूटपाट का मामला दर्ज है। वहीं उसका साथी सूरज जाफरपुर कलां थाने का घोषित बदमाश है और उस पर हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के 3 मामले दर्ज हैं। 5 सितंबर को पुलिस को छावला थाने के झटीकरा गांव में लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता निर्मल त्यागी मिला। जिसने बताया कि तीन साल पहले फेसबुक के जरिए सेना के जवान से दोस्ती हुई थी। जवान ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। पुलिस की टीम ने 8 सितंबर को रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद की। इसके बाद पुलिस ने गांव शेरपुर से तुषार को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से सोने की चेन बरामद की। इसकी निशानदेही पर पुलिस ने लोकेश और हितेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद सूरज को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक के जरिए निर्मल त्यागी के संपर्क में आया
पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह आर्मर्ड कोर, अहमद नगर, महाराष्ट्र में भारतीय सेना में शामिल हुआ था। वह साल 2020 तक सेना में रहा। साल 2020 में मां की मृत्यु होने पर वह घर लौट आया। उसके बाद वह ड्यूटी पर नहीं गया। करीब तीन साल पहले वह फेसबुक के जरिए निर्मल त्यागी के संपर्क में आया। 4 सितंबर को वह फारूक नगर से तरुण, लोकेश और हितेश के साथ दरियापुर गांव आया। वहां से स्विफ्ट कार से सूरज से मिलने के लिए गया। पुलिस वारदात में शामिल हेमंत और सागर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed