फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Forest Department will stop the falling groundwater level of Delhi by building a check dam

जल संरक्षण : चेकडैम बनाकर दिल्ली के गिरते भूजल स्तर को रोकेगा वन विभाग

Fri, 08 Oct 2021 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा किशन कुमार, नई दिल्ली
किशन कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Oct 2021 05:55 AM IST
सार

दक्षिणी और सेंट्रल रिज में बनाए जा रहे हैं 50 चेकडैम। अन्य जगहों की भी तलाश जारी, जल्द होंगे नए निर्माण।

विज्ञापन
Forest Department will stop the falling groundwater level of Delhi by building a check dam
जलाशय... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए वन विभाग बेहद तेजी से काम कर रहा है। अब वह जल संचयन के लिए चेकडैम की मदद लेगा। फिलहाल 50 चेकडैम का निर्माण करेगा। वन क्षेत्र में सर्वे का काम जारी रखते हुए वन विभाग जलाशयों के निर्माण के लिए भी जगह तलाश रहा है, जिससे वर्षा जल का संग्रह करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


दिल्ली में कई रिज इलाके हैं। वन विभाग इनमें वर्षा जल संचयन पर जोर दे रहा है। विभाग के पश्चिमी डिवीजन की ओर से दक्षिणी क्षेत्र में 10 और सेंट्रल रिज में 40 चेकडैम का निर्माण किया गया है। पश्चिमी डिवीजन के उप वन संरक्षक नवनीत श्रीवास्तव के मुताबिक, रिज इलाके में कई ऐसी जगह हैं, जहां चेकडैम का निर्माण किया जा सकता था।
विज्ञापन


वहीं, इस मानसून वर्षा का रिकॉर्ड भी अधिक दर्ज किया गया है। इसलिए विभाग की ओर से बनाए गए 50 चेकडैम से निश्चित तौर पर भूमिगत वर्षा जल संचय में मदद मिलेगी। विभाग की टीम लगातार इस दिशा में प्रयास जारी रखे हुए और चेकडैम बनाने के लिए अन्य जगहों की भी तलाश कर रही है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली फिलहाल करीब 150 चेकडैम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाशयों के निर्माण पर भी जोर
वन विभाग की ओर से पश्चिमी डिवीजन द्वारा तीन जगहों पर जलाशयों का निर्माण भी किया गया है। विभाग ने घिटोरनी में 30 मीटर, रजोकरी में 800 और सेंट्रल रिज में करीब 40 मीटर लंबे जलाशयों का निर्माण किया है। अन्य जगहों पर भी जलाशय निर्माण के लिए जगह की तलाश की जा रही है। उप वन संरक्षक के मुताबिक, जलाशयों के निर्माण के लिए उन स्थानों की तलाश की जाती है, जहां हर दिशा से पानी का ढलाव एक जगह पर होता है। वहीं, वर्षा जल को संग्रह करने में मदद मिलती है। 


इसलिए जरूरी होते हैं चेकडैम
चेकडैम का प्रमुख उद्देश्य वर्षा जल को संग्रह करना होता है। यह पानी बरसात के दौरान और उसके बाद भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे भूजल स्तर में भी बढ़ोतरी होती है और खेतों की सिंचाई भी की जाती है। पानी को रोकने के लिए पक्के चेकडैम का निर्माण किया जाता है। इससे एक जगह पर पानी काफी समय तक ठहरा रहता है और धीरे-धीरे पानी जमीन में रिसता रहता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed