{"_id":"60f6e7dd80a4081d7b27609b","slug":"foreign-national-arrested-at-igi-airport-for-smuggling-foreign-currency-15000-us-dollar-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: विदेशी मुद्रा की तस्करी में आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 15 हजार यूएस डॉलर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: विदेशी मुद्रा की तस्करी में आईजीआई एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, 15 हजार यूएस डॉलर बरामद
Tue, 20 Jul 2021 08:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 20 Jul 2021 08:42 PM IST
सार
सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की निगरानी व खुफिया टीम ने मंगलवार सुबह एक विदेशी नागरिक को टर्मिनल तीन पर संदिग्ध हालत में घूमते देखा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने विदेशी मुद्रा की तस्करी करने वाले उज्बेकिस्तान के एक नागरिक को पकड़ा है। उसके बैग से 15 हजार यूएस डॉलर मिला है। आरोपी नागरिक को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है। अधिकारी नागरिक से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता अपूर्व पांडेय ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ की निगरानी व खुफिया टीम ने मंगलवार सुबह एक विदेशी नागरिक को टर्मिनल तीन पर संदिग्ध हालत में घूमते देखा। शक होने पर टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उज्बेकिस्तान निवासी उलुगबेक एसानोव के तौर पर हुई। वह टास्केंट जाने के लिए एयरपोर्ट पर आया था।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवानों ने उसके बैग को एक्सरे मशीन पर रखकर जांच की। बैग में करेंसी नोट जैसे संदिग्ध चीज दिखा। बैग को खोलकर तलाशी लेने पर उसमें रखे बिस्कुट के पैकेट में 15 हजार यूएस डॉलर मिला। नोट के बाबत पूछे जाने पर यात्री ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही कोई कागजात ही पेश कर पाया। सीआईएसएफ के जवानों ने कस्टम के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी और उनके आने के बाद यात्री को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन