फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   For cleaning Yamuna, every house in Karawal Nagar and Mustafabad will have sewer connection

यमुना की सफाई : करावल नगर और मुस्तफाबाद के हर घर में होगा सीवर कनेक्शन

Fri, 06 May 2022 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 05:41 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने लिया फैसला, 24 घंटे नल से मिलेगा साफ पानी। इनके तहत दिल्ली जल बोर्ड ने वर्ष 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने, हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने और सभी अनधिकृत कॉलोनियों के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने से जुड़ी कई योजनाओं को हरी झंडी दी है।

विज्ञापन
For cleaning Yamuna, every house in Karawal Nagar and Mustafabad will have sewer connection
यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के विकास के लिए दिल्ली सरकार ने कई अहम योजनाएं बनाई हैं। इनके तहत दिल्ली जल बोर्ड ने वर्ष 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने, हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने और सभी अनधिकृत कॉलोनियों के घरों को सीवर लाइन से जोड़ने से जुड़ी कई योजनाओं को हरी झंडी दी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली जल बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें जल मंत्री व दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने नई सीवर लाइनें बिछाने, लोगों को घरेलू सीवर कनेक्शन उपलब्ध कराने, मौजूदा एसटीपी को अपग्रेड करने, जेजे क्लस्टर कॉलोनियों में आरओ पानी की सुविधा देने और दिल्ली जल बोर्ड की राजस्व प्रबंधन प्रणाली में सुधार करने की योजनाओं को स्वीकृति देने के साथ इन पर चर्चा की। 
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के करावल नगर और मुस्तफाबाद निर्वाचन क्षेत्रों की 12 कॉलोनियों के 25 हजार घरों में सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना के लिए 19 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जाएगा। इस योजना के पूरा होने पर यमुना में प्रवाहित होने से वाले करीब 2.5 करोड़ लीटर सीवेज को उपचारित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चंदू नगर, मूंगा नगर, राजीव गांधी नगर, नेहरू विहार, ओल्ड मुस्तफाबाद गली नंबर 1-9, मुस्तफाबाद एक्सटेंशन गली नंबर 10-27, दयालपुर एक्सटेंशन ए, बी, सी, डी, ई और एफ ब्लॉक व न्यू चौहानपुर गांव के आसपास के क्षेत्र, खजूरी खास गांव और आसपास के क्षेत्र (खजूरी खास ए-डी ब्लॉक), खजूरी खास एक्सटेंशन ई-ब्लॉक, खजूरी खास एक्सटेंशन ई-ब्लॉक में सीवर लाइन डाली जाएगी। नरेला में 10 किमी और बुराड़ी में 25 किमी लंबी सीवर लाइनें बिछाने की मंजूरी दी गई। इस योजना के पूरा होने के बाद नरेला के करीब 15 हजार और बुराड़ी के 41 हजार लोगों को फायदा मिलेगा।

अपग्रेड होगा रिठाला एसटीपी, इरादतनगर में बनेगी झील
दिल्ली सरकार ने यूनिक फाइनेंशियल मॉडल के तहत 40 एमजीडी के रिठाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को अपग्रेड करने और बेहतर तरीके से संचालित करने का फैसला लिया है। इरादतनगर में 100 एकड़ जमीन पर एक झील बनाने की भी योजना बनाई है। इसमें रिठाला के एसटीपी से उपचारित पानी डाला जाएगा। झील के माध्यम से भूजल को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी। यह झील मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित की जाएगी।

सोनिया विहार में बनेगा वर्टिकल 7 एमजीडी एसटीपी
दिल्ली सरकार सोनिया विहार में वर्टिकल 7 एमजीडी एसटीपी और राजीव नगर में 12 एमजीडी वेस्ट वाटर पंपिंग स्टेशन का निर्माण करेगी। इस योजना से आसपास के करीब 2.34 लाख लोगों को लाभ होगा।

ओखला में 10 पीपीएम तक अमोनिया को किया जाएगा ट्रीट
हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने और इसे ट्रीट करने को लेकर लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने अहम फैसला लिया है। बोर्ड ने मौजूदा नॉन फंक्शनल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को 6 एमजीडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पुनर्वास करने की मंजूरी दी है।

जेजे कॉलोनियों में लगाए जाएंगे 30 आरओ प्लांट
दिल्ली जल बोर्ड ने पहले चरण में जेजे कॉलोनियों में 30 आरओ प्लांट लगाने का फैसला लिया है, जो 24 घंटे काम करेंगे। ये प्लांट विभिन्न स्थानों पर 8-10 वितरण इकाइयों से लैस होंगे। जनता के लिए पानी नि:शुल्क होगा। प्रत्येक आरओ मशीन में प्रतिदिन 50 हजार लीटर पानी निकालने की क्षमता होगी। मांग बढ़ने पर 65 हजार लीटर तक पानी पहुंचाया जा सकेगा।

राजधानी में बनेंगे 11 मॉडल पार्क

राजधानी में 11 पार्कों को मॉडल पार्कों में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में दिल्ली सचिवालय में बृहस्पतिवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए हैं। बैठक में डीपीजीएस, डीडीसीडी, एमसीडी, दिल्ली पार्क्स एवं गार्डन सोसाइटी (डीपीजीएस) व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शामिल रहे।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पार्क सौंदर्यीकरण योजना के तहत पहले चरण में दिल्ली के 11 पार्कों को मॉडल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली को आधुनिक, न्यायसंगत और टिकाऊ शहर बनाने व पार्कों को आधुनिक और विश्व स्तरीय बनाने लिए सामुदायिक पार्क पहल की शुरुआत की गई है। 

इसको लेकर डीडीसीडी, डीपीजीएस, आरडब्ल्यूए और सीएसआर/संगठन मिलकर काम करेंगे। सामुदायिक पार्क योजना लोगों के विभिन्न समूहों के साथ परामर्श कर उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल करके पार्कों को सभी के लिए एक बेहतर स्थान बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। गोपाल राय ने कहा कि योजना के तहत दिल्ली में 16828 पार्कों का सर्वे किया जाएगा। अभी तक करीब 12 हजार पार्क का सर्वे किया जा चुका है। दिल्ली को एक पारिस्थितिकीय लचीला शहर बनाने के लिए दिल्ली के पार्क को विश्वस्तरीय मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed