फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fog knocked again, aircraft and train operations affected

कोहरे ने फिर दी दस्तक, विमान और ट्रेन परिचालन प्रभावित

Sun, 21 Feb 2021 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fog knocked again, aircraft and train operations affected
नई दिल्ली। कोहरे के एक बार फिर दस्तक देने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। दृश्यता घटने की वजह से ट्रेन व विमानों का परिचालन बाधित हुआ। दिल्ली पहुंचने वाली डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। शनिवार सुबह तीन से साढ़े चार बजे के बीच रनवे पर भी धुंध के बादल छाने की वजह से चार विमानों को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। कई अन्य विमान देरी से संचालित हुए। इस वजह से यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार तड़के अचानक आई धुंध की वजह से विमान सेवा प्रभावित हुई। रनवे पर घने कोहरे व दृश्यता घटने की वजह से लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर विमानों की आवाजाही की गई। जिन विमानों में कैट थ्री श्रेणी के पायलट नहीं थे, उन्हें एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी। इस वजह से चार विमानों को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इनमें एयर इंडिया की विमान संख्या 502 बंगलूरू-दिल्ली, स्पाइसजेट की विमान संख्या 139 लखनऊ-दिल्ली, विमान संख्या 736 गोवा-दिल्ली और विमान संख्या 7404 हैदराबाद-दिल्ली शामिल हैं। इन विमानों के यात्रियों को दिल्ली की जगह जयपुर जाना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, ट्रेनों की रफ्तार भी सुबह के वक्त प्रभावित रही। करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें दिल्ली देरी से पहुंचीं। इनमें मुख्य रूप से अमृतसर-मुंबई स्पेशल, फिरोजपुर-मुंबई स्पेशल, राजगीर-नई दिल्ली स्पेशल, मालदा टाउन-दिल्ली स्पेशल, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित रूट से चली। एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने की वजह से इन ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया। इस वजह से भी यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed