फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Flu spreading in Delhi with symptoms of Corona

Delhi News: कोरोना के लक्षणों के साथ दिल्ली में पैर पसार रहा फ्लू

Fri, 08 Mar 2024 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Flu spreading in Delhi with symptoms of Corona
30 फीसदी तक अस्पतालों में बढ़े मरीज, दो से तीन सप्ताह तक चल रही खांसी
विज्ञापन

सांस लेने में हो रही दिक्कत, डॉक्टरों ने दी कोविड नियमों के पालन की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कोरोना के लक्षणों के साथ फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों में लंबे समय तक खांसी देखी जा रही है। इसके अलावा जुकाम, हल्का बुखार, सांस लेने में दिक्कत, आंख से पानी जैसी दिक्कत भी हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण फ्लू के मामले तेजी से बढ़े हैं। इन मरीजों में कोरोना के लक्षण हैं। काफी मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। राहत की बात है कि मरीजों की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं हो रही।
वहीं अन्य डॉक्टरों का कहना है कि फ्लू के मामलों में आई तेजी के कारण जीटीबी, लोकनायक, डीडीयू सहित अन्य अस्पतालों की ओपीडी में 25 से 30 फीसदी तक मरीज बढ़ गए हैं। इन मरीजों में लगभग एक जैसे ही लक्षण हैं। जीटीबी अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमितेश अग्रवाल ने कहा कि ओपीडी में 25 फीसदी तक मरीज बढ़े हुए हैं। इन मरीजों में सामान्य लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन ज्यादातर मरीज लंबे समय तक खांसी की शिकायत कर रहे हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि यदि किसी परिवार में एक व्यक्ति हो यह समस्या हुई है तो दूसरे भी इसकी चपेट में आसानी से आ रहे हैं। ऐसे में यदि किसी परिवार में यह समस्या है तो उन्हें कोविड नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


मास्क पहनें और खूब पानी पीयें
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. पुलिन कुमार गुप्ता ने बताया कि अचानक बढ़ रहे मामलों की चेन तोड़ने के लिए मास्क पहनें। मौजूदा समय में कोरोना के अलावा इंफ्लुएंजा और ह्यूमन रेस्पिरेटरी सीनसीटियल वायरस (आरएसबी) के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं। इनसे बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही शरीर की जरूरत के आधार पर खूब पानी पीना चाहिए। कोई दिक्कत होती है तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना सैंपल की हो रही जांच
मौजूदा समय में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए जा रहे मरीजों के सैंपल की जांच की जा रही है। इस जांच से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौजूदा समय में सामने आ रहे कोरोना के मरीज ओमिक्रॉन के ही हैं या किसी दूसरे स्वरूप के। हालांकि डॉक्टर अनुमान लगा रहे हैं कि अभी सामने आ रहे मरीजों में कोविड के ओमिक्रॉन स्वरूप के अलावा एच1 एन1 या अन्य भी हो सकता है। इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed