फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Flood threat not averted in Delhi, Yamuna again crosses danger mark

Delhi News: दिल्ली में टला नहीं बाढ़ का खतरा, फिर यमुना खतरे का निशान पार

Sat, 30 Aug 2025 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Flood threat not averted in Delhi, Yamuna again crosses danger mark
दिल्ली में टला नहीं बाढ़ का खतरा, फिर यमुना खतरे का निशान पार
विज्ञापन




---चौबीस घंटे में एक मीटर ऊपर आया पानी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

-शनिवार रात 8 बजे ओआरबी पर जलस्तर - 205.52 मीटर

-चेतावनी स्तर - 204.50 मीटर
-खतरे का स्तर -205.33 मीटर
-निकासी स्तर - 206 मीटर
-उच्चतम स्तर - 208.66 मीटर (13 जुलाई 2023)

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। शनिवार को इस सीजन में तीसरी बार यमुना नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया है। रात 8 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.52 मीटर दर्ज किया गया। चौबीस घंटे में यमुना का पानी करीब एक मीटर ऊपर आया है। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ी है, लेकिन निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।


शनिवार को हथनीकुंड बैराज से करीब 54 हजार क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से करीब 51 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि ओखला बैराज से करीब 55 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार रात 8 बजे तक जलस्तर घटकर 205.00 मीटर तक पहुंच सकता है। इसके बाद पानी नीचे जाने की उम्मीद बनी है। मौजूदा समय हथिनीकुंड से जितना पानी दिल्ली आ रहा, करीब उसी अनुपात में दिल्ली से पानी छोड़ा भी जा रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन अलर्ट मोड पर
यदि हथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़ा गया तो दिल्ली में पानी बढ़ने की आशंका है। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि तब दिल्ली से भी अधिक पानी छोड़ा जाएगा। जबतक एक साथ तीन लाख क्यूसेक या इसके आसपास पानी हथिनीकुंड बैराज से नहीं छोड़ा जाता तबतक दिल्ली बाढ़ से सुरक्षित रहेगी। हथनीकुंड से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंचने में करीब 48-50 घंटे लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed