फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five world-class bus terminals to be developed in the capital, better facilities for passengers

Delhi News : राजधानी में विकसित होंगे पांच विश्वस्तरीय बस टर्मिनल, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Sat, 18 Jun 2022 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 04:41 AM IST
सार

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी में डीएमआरसी के परियोजना निदेशक डीके सैनी और डीटीसी के सीजीएम (ऑपरेशंस) ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
Five world-class bus terminals to be developed in the capital, better facilities for passengers
तैयारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के बस टर्मिनल को अत्याधुनिक तकनीक के जरिये विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के तौर पर विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को डीटीसी और डीएमआरसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 

विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की मौजूदगी में डीएमआरसी के परियोजना निदेशक डीके सैनी और डीटीसी के सीजीएम (ऑपरेशंस) ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस करार के तहत पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी), प्रॉपर्टी बिजनेस (पीबी), और डिपॉजिट वर्क बेसिस मॉडल पर बस टर्मिनल को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के तौर पर तैयार किया जाएगा। पहले चरण में नेहरू प्लेस, नजफगढ़, आजादपुर, महरौली और नरेला में बस टर्मिनल को आधुनिक तकनीक के जरिये विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस विकास परियोजना की निगरानी के लिए डीटीसी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी। इसमें डीटीसी और डीएमआरसी के दो-दो सदस्य होंगे। डिजाइन और परियोजना की रूपरेखा तैयार करेंगे समिति के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीसी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी और इससे डीटीसी और डीएमआरसी के दो-दो सदस्य शामिल होंगे। परियोजना के विकास कार्यों की निगरानी सहित समिति के सदस्य डिजाइन और परियोजना की रूपरेखा भी तैयार करेंगे। प्रत्येक तीन महीने बाद समिति परियोजना की वित्तीय स्थिति की समीक्षा करेगी। समिति परियोजना की लागत के मुताबिक प्रारंभिक निधि राशि भी तय कर पहली किश्त के रूप में डीएमआरसी के पास जमा की जाएगी।

वर्षा जल संचयन के साथ होंगी पार्किंग सुविधा 
इस परियोजना के तहत विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे विकसित किए जाएंगे। इसके तहत डीएमआरसी हरित भवन, वर्षा जल संचयन प्रणाली, ऊर्जा कुशल भवन सुविधाएं, जल संरक्षण, सीवेज, अपशिष्ट उपचार, रीसाइक्लिंग, निपटान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, समर्पित वाहन पार्किंग,    हरित पट्टी आदि को शामिल करेगा। 


बसें और मेट्रो दिल्ली की जीवन रेखा : गहलोत
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दूरदर्शी नेतृत्व में हम दिल्ली में एक विश्व स्तरीय ऊर्जा कुशल परिवहन बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सार्वजनिक बसें और मेट्रो दिल्ली की जीवन रेखा हैं। डीटीसी और डीएमआरसी दोनों ऐसे संगठन हैं जिनके पास तकनीक और परिचालन विशेषज्ञता और अनुभव है। मुझे उम्मीद है कि इन दोनों संगठनों के एक साथ आने से बस टर्मिनल की स्थिति और बेहतर करने में सफलता मिलेगी। इन्हें जल्द ही दिल्लीवासियों को समर्पित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed