{"_id":"6136b769f39f02195852c720","slug":"five-miscreants-arrested-for-looting-9-26-lakh-from-iron-trader-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लोहा कारोबारी से 9.26 लाख की लूट में पांच बदमाश गिरफ्तार, तकनीकी जांच कर लुटेरों तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लोहा कारोबारी से 9.26 लाख की लूट में पांच बदमाश गिरफ्तार, तकनीकी जांच कर लुटेरों तक पहुंची पुलिस
Tue, 07 Sep 2021 06:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:20 AM IST
सार
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रनिया कॉलोनी झज्जर सिटी निवासी पवन, गांव चोची, झज्जर निवासी संदीप, अमित, त्रिमूर्ति मंदिर, झज्जर निवासी नरेंद्र और मंगोलपुरी निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी
- फोटो : iStock
विस्तार
ख्याला इलाके में एक लोहा कारोबारी से 9.26 लाख रुपये लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 60 हजार रुपये, चार पिस्टल, 31 कारतूस, वारदात में इस्तेमाल सेंट्रो कार और लूट की रकम से खरीदी गई एक सेंट्रो कार बरामद की है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रनिया कॉलोनी झज्जर सिटी निवासी पवन, गांव चोची, झज्जर निवासी संदीप, अमित, त्रिमूर्ति मंदिर, झज्जर निवासी नरेंद्र और मंगोलपुरी निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। 16 अगस्त की रात पुलिस को नजफगढ़ नाले के पास एक कारोबारी को लूटे जाने की सूचना मिली। लोहे के कारोबारी राजीव गुप्ता ने बताया कि उसकी विष्णु गार्डन में फैक्टरी है। वह फैक्टरी बंद कर एक कर्मचारी के साथ अपनी कार के पास पहुंचा। उसके बैग में 9.26 लाख रुपये थे, जिसे वह पिछली सीट पर रखकर ड्राइविंग सीट पर बैठने लगा। इसी दौरान वहां एक कार आकर रूकी और कार से उतरे चार बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर बैग लूटकर फरार हो गए। कारोबारी ने पुलिस को कार का आधा नंबर बताया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने नेतृत्व में कार नंबर के जरिए उनके मालिकों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कारोबारी के परिचितों और कर्मचारियों से पूछताछ में भी कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और बदमाश के भागने के दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उन कारों की पहचान करने में जुट गई। मोबाइल फोन की जांच में पुलिस को पवन और राजकुमार के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने पवन को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर राजकुमार को मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चार सितंबर को संदीप के परिचित के घर नजफगढ़ में दबिश देने जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कार में फरार तीन बदमाशों को द्वारका मोड़ के पास देखा। पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया और उन्हें मोहन गार्डन के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन