फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five days remand to Sahil in Delhi

साहिल को पांच दिन की रिमांड: गर्लफ्रेंड की हत्या कर फ्रिज में रखी दी थी लाश, फिर रचाई दूसरी महिला से शादी

Wed, 15 Feb 2023 05:00 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 15 Feb 2023 05:00 PM IST
सार

साहिल गहलोत ने अपनी  प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके शव को फ्रिज में रखकर उसी दिन एक दूसरी महिला से शादी करने के लिए रवाना हो गया। 

विज्ञापन
Five days remand to Sahil in Delhi
निक्की यादव व साहिल गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को लिव इन पार्टनर की हत्या करके शव को रेफ्रिजरेटर में रखने के आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अदालत में कहा कि मितरांव गांव निवासी साहिल गहलोत ने अपनी  प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके शव को फ्रिज में रखकर उसी दिन एक दूसरी महिला से शादी करने के लिए रवाना हो गया। 

विज्ञापन


मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिनों तक दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया।अदालत ने पुलिस की अर्जी पर यह आदेश दिया। रिमांड पर लेने की अपनी अर्जी में पुलिस ने कहा कि उसे आरोपी को उन स्थानों पर ले जाने की जरूरत है, जहां वह पीड़िता के साथ गया था। कहा कि जांचकर्ताओं की मंशा अपराध से संबंधित स्थानों पर तलाशी करके सबूत एकत्र करने की है।
विज्ञापन


यह घटना 14 फरवरी को तब प्रकाश में आई जब पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 23 वर्षीय महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी महिला दोस्त निक्की यादव से यह बात छिपाई थी कि वह दूसरी महिला से शादी करने जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जब निक्की को शादी के बारे में पता चला तो उसकी आरोपी से कहासुनी हो गई। जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed