फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five arrested for molesting girls from Northeast

पूर्वोत्तर की युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले पांच गिरफ्तार

Fri, 30 Jul 2021 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for molesting girls from Northeast
नई दिल्ली। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने हौजखास गांव में पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर की युवतियों से छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवतियां कैब का इंतजार कर रही थीं। गिरफ्तार सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। आरोपियों ने घटना वाले दिन पार्क में बैठकर पार्टी की थी। पार्टी कर जब वह होटल लौट रहे थे, तभी युवतियां रास्ते में मिल गईं और आरोपियों ने युवतियों के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्वी जिला डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के छतरपुर निवासी आशीष शिवहरे, विकास शिवहरे, नवीन शिवहरे, अंकित शिवहरे और झांसी निवासी दिनेश राम के रूप में हुई है। घटना का एक पीड़िता ने वीडियो बना लिया था और अगले दिन वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क किया था। युवती से शिकायत लेकर सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

डीसीपी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपियों में दो टेंट हाउस का काम करते हैं। दो डीजे का काम करते हैं, जबकि पांचवां आरोपी बेरोजगार है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह घूमने के लिए दिल्ली आए थे। वह रात में रुके थे। तड़के चार बजे उनकी ट्रेन थी। ऐसे में वह पार्टी करने हौजखास गांव के एक पार्क में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed