{"_id":"616d78fb36af245ad120f50a","slug":"first-death-due-to-dengue-in-delhi-35-year-old-woman-dies-ashram-news-noi611001993","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में डेंगू से पहली मौत: 35 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, इससे पहल पिछले साल सितंबर में गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में डेंगू से पहली मौत: 35 वर्षीय महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, इससे पहल पिछले साल सितंबर में गई थी जान
Tue, 19 Oct 2021 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:30 AM IST
सार
सरिता विहार निवासी 35 वर्षीय महिला मरीज ने होली फैमिली अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दिल्ली में यह इस साल का डेंगू से मरने वाले मरीज का पहला मामला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में इस साल डेंगू से पहली मौत दर्ज की गई है। सरिता विहार निवासी 35 वर्षीय महिला मरीज ने होली फैमिली अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि, मौत पिछले महीने 26 सितंबर को हुई थी, लेकिन दिल्ली नगर निगम ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की थी। सोमवार को अस्पताल से यह जानकारी बाहर आने के बाद निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने डेथ समरी जारी करते हुए पूरी स्थिति के बारे में बताया।
विज्ञापन
सरिता विहार स्थित मेट्रो कॉलोनी निवासी ममता कश्यप 20 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराई गईं। उस दौरान उनकी हालत काफी नाजुक थी और ऑक्सीजन का स्तर भी लगातार कम हो रहा था। इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन उपचार के बाद भी सेहत में सुधार नहीं हुआ और 26 सितंबर की रात 8:05 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार, मृतक के घर या फिर आसपास जांच करने पर कोई भी संक्रमण का मामला नहीं मिला है। हालांकि, महिला के पति घर पर नहीं मिले। वह अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ गए थे और वहां से वापस नहीं आए हैं। निगम की टीम ने आसपास के 426 घरों में मच्छरों की ब्रीडिंग को लेकर जांच की, जिनमें से 12 घरों में ब्रीडिंग भी मिली है। 323 घरों में मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव किया गया। 10 मकान मालिकों को कानूनी नोटिस और तीन के चालान किए गए हैं। इनके अलावा स्थानीय क्षेत्र में जागरूकता को लेकर भी टीम कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
इस महीने मिल चुके हैं 382 केस
दिल्ली में इस साल अब तक डेंगू के 723 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से अकेले अक्तूबर में 382 मरीज मिले हैं। बीते एक हफ्ते में ही 243 मामले सामने आए। अक्तूबर 2020 के इसी सप्ताह तक डेंगू के कुल 395 मामले सामने आए थे। 2019 में साल की इसी अवधि में 644 केस मिले थे। 2020 में डेंगू से दो लोगों की मौत हुई थी, लेकिन साल 2015 में डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक था। उस दौरान 16 हजार लोग संक्रमित हुए थे और 60 लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई।