{"_id":"60bbc0a78ebc3e14dd3f3698","slug":"first-case-in-jhansi-black-and-white-fungus-found-in-same-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में पहला मामला: एक ही मरीज में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस, मेडिकल कॉलेज में हुआ ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में पहला मामला: एक ही मरीज में मिला ब्लैक और व्हाइट फंगस, मेडिकल कॉलेज में हुआ ऑपरेशन
Sat, 05 Jun 2021 11:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:51 PM IST
सार
मरीज के ऑपरेशन के पहले व्हाइट फंगस नजर आ रही थी, मगर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो ब्लैक फंगस भी दिखाई पड़ी। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि इसकी पुष्टि बायोप्सी की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
White fungus, black fungus
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक ही मरीज में ब्लैक और व्हाइट फंगस दोनों सामने आए हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए बायोप्सी कराई जा रही है। वहीं, एक और मरीज में व्हाइट फंगस मिला है। दोनों ही मरीजों का शनिवार को मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
एक और रोगी ब्लैक फंगस की चपेट में आने पर भर्ती हुआ है। झांसी में अब तक ब्लैक फंगस के मरीज सामने आ रहे थे। मगर अब व्हाइट फंगस के रोगी भी मिलने लगे हैं। अब झांसी में ब्लैक और व्हाइट फंगस दोनों मिलने का पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मरीज के ऑपरेशन के पहले व्हाइट फंगस नजर आ रही थी, मगर डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो ब्लैक फंगस भी दिखाई पड़ी। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि इसकी पुष्टि बायोप्सी की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। चिकित्सकों ने बायोप्सी जांच के लिए सैंपल भी भेज दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक और मरीज में व्हाइट फंगस मिलने पर मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया गया। दोनों ही मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा एक रोगी ब्लैक फंगस की चपेट में आने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी किया गया है।
शुक्रवार को व्हाइट फंगस की चपेट में आने वाले दो मरीजों का मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन हुआ। इनमें से एक मरीज में व्हाइट के साथ-साथ ब्लैक फंगस भी होने का शक है। पूरी स्थिति बायोप्सी की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। तीन-चार दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। - डॉ. सुशील कश्यप, ईएनटी विभागाध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज।